Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

किसान यूनियन ने ग्रामीणों के साथ पंचायत कर रोष जताया

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: नए कृषि कानूनों के विरोध और बकाया गन्ना भुगतान की मांग करते हुए गांव बधैव में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वहीं किसान यूनियन के राष्ट्रीय सवित मलिक के नेतृत्व में गांव बधैव में ग्रामीणों की बैठक में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया।

गुरुवार की रात को दर्जनों ग्रामीणों ने गांव बधैव में हंगामा प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी। गांव से ग्रामीण नारेबाजी करते हुए गांव के बीच में इकट्ठा हुए थे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर उनके घरों को रवाना कर दिया था। ग्रामीणों की मांग थी कि कृषि कानूनों को वापस लिया, गन्ना भुगतान कराया जाए आदि मांगे रखी। वहीं शुक्रवार को किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. सवित मलिक ने अपने समर्थकों के साथ गांव बधैव में पहुंचकर एक बैठक की।

जिसमें सवित मलिक ने भाजपा सरकार के खिलाफ खूब नाराजगी जताई। किसानों ने कहा कि उद्यौगिक घरानों को लाभ दिए जाने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार किसानों का दम घोट रही है, लेकिन किसान किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से डरने वाले नहीं है। प्रदेश सरकार में मंत्री शामली जनपद से ही लेकिन किसानों का सैंकड़ों करोड़ रुपया शुगर मिलों पर बकाया है जिसे दिलाने में मंत्री भी मिल प्रशासन पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बना पा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img