जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: बिलाई चीनी मिल पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के गन्ने का गत वर्ष व चालू सत्र का समस्त बकाया भुगतान मय ब्याज सहित दिलाए जाने की मांग को लेकर 14वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। सोमवार को होने वाली महापंचायत में किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

