Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

हाइवे पर हादसे में पिता-पुत्री हाइड्रा और ट्रक के बीच कुचले

  • सुभारती से परीक्षा दिलाकर बेटी के संग लौट रहा था बाइक से पिता

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कंकरखेड़ा थाने के एचएच-58 पर बाइक से जा रहे पिता-पुत्री हाइड्रा व ट्रक के बीच में बाइक फंस गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। हाइवे स्थित जिटोली गांव निवासी 47 वर्षीय विजय सफाई कर्मचारी था। वर्तमान में बिजनौर की जिला पंचायत में तैनात था। विजय के दो बेटी और एक बेटा है।

विजय की बेटी 18 वर्षीय पायल सुभारती विश्वविद्यालय में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार को विजय अपनी बेटी पायल को सुभारती से लेकर वापस घर आ रहा था। शोभापुर गांव के सामने आगे चल रहे एक हाइड्रा ने ब्रेक लगा दिए। वहीं पीछे से आए ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार पिता-पुत्री आगे जा रहे हाइड्रा से जा टकराए। दोनों के बीच में फंसने से पिता पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवे पर रहागीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वही हाइड्रा का चालक मौके से फरार हो गया।

भीड़ ने भाग रहे ट्रक चालक व परिचालक को पकड़ कर पीट दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ से किसी तरह दोनों को बचाया। पहचान करने के बाद पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। पिता-पुत्री की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ट्रक चालक का परिचालक को लेकर थाने आ गई। थाना प्रभारी योगेश शर्मा का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

रातों रात मजार पर रख दी हनुमान जी की मूर्ति

मेरठ: कंकरखेड़ा थाना के रोहटा रोड स्थित एक पुरानी मजार पर गुरुवार रात अज्ञात लोगों ने हनुमान जी की प्रतिमा रख दी। मजार की छत पर भगवा ध्वज फहरा दिया गया। कई घंटे बीतने के बाद शुक्रवार शाम मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन के अफसरों को हुई तो हड़कंप मच गया। अच्छी बात ये रही है कि इस घटना को लेकर दूसरी ओर से कोई तीव्र रिएक्शन नहीं हुआ, लेकिन जानकारी मिली है कि शहर का मुस्लिम चेहरा माने जाने वाले बदर अली कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां हालात देखे और लौट गए। बताया गया है कि उन्होंने इस मामले को लेकर एसएसपी व एसपी सिटी समेत प्रशासन के भी कई अधिकारियों से चर्चा की।

इस मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार रात मजार के समीप स्थित आदर्श कालोनी के काफी लोग मजार, जिसे अब हनुमान जी का मंदिर बताया जा रहा है, वो मौजूद थे। उनसे जब घटना को लेकर जानकारी की गयी तो बताया कि अपने आप हनुमान जी प्रकट हो गए थे। इससे ज्यादा कुछ जानकारी नहीं। कुछ का कहना था कि सरकार वक्फ बोर्ड खत्म कर रही है, इस इलाके में मजार का कुछ काम नहीं है। वहीं, इस संबंध में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img