Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

पिता-पुत्र की रस्म तेरहवीं में उमड़ा जनसैलाब

  • मुरादनगर शमशान घाट लेंटर हादसे में हुई थी मौत
  • सदर विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी श्रद्धाजंलि

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: मुरादनगर हादसे में शहर के मौहल्ला दयानंदनगर निवासी पिता-पुत्र की मृत्यु हो गई थी। रविवार को पिता-पुत्र की रस्म तेहरवी का आयोजन किया गया। जिसमें सदर विधायक समेत शहर के गणमान्य लोगों एवं आसपास क्षेत्रों से पहुंचे सैकडों लोगों ने शोक प्रकट मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

38 6

जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित शमशान घाट में लैंटर गिरने से करीब 25 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें शामली के मौहल्ला दयानंदनगर निवासी मास्टर मदनलाल के पुत्र विनोद कुमार तथा पौत्र अक्षय की आकस्मिक मौत हो गई थी।

रविवार तालाब रोड स्थित दिगम्बर जैन धर्मशाला में मृतक विनोद कुमार तथा अक्षय कुमार की रस्म तेहरवीं का आयोजन का आयोजन किया गया। तेहरहवीं से पूर्व सुबह उनके आवास पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें आहुति प्रदान कर भगवान से दिवंगत आत्माओं को शांति के लिए प्रार्थना की।

रस्म तेहरवी में शहर भाजपा के सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, महामंत्री पुनीत द्विवेदी के अलावा गणमान्य लोग तथा आसपास क्षेत्रों से सैकडों की संख्या में लोग पहुंचे और मृतकों के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अपना दुख प्रकट किया।

इस अवसर गजेंद्र सिंह, विजयपाल, पवन कुमार, नेपाल सिंह, रविंद्र कुमार, बालकिशन, राजकुमार, महेश कुमार, राजीव शर्मा, विनोद सैन, मेघलान, बाबू पवार, चौधरी अतर सिंह, गोपाल बहावडी, मास्टर बाबू सिंह, मास्टर विनोद आर्य, चौधरी भूषण, राजकुमार, दिनेश चौहान, पप्पू मेघलान, श्याम लाल, रामपाल सरोहा, सुरेंद्र सरोहा, रघुवर दयाल, भोपाल सिंह, मास्टर विनोद आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img