Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

बेखौफ बदमाशों ने स्पोर्ट्स कारोबारी की हत्या की, पत्नी को गोली मारी

* अल सुबह हुई घटना में लाखों की लूट की

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के किशनपुरी में बेखौफ बदमाशों ने स्पोर्ट्स कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी। बदमाशों ने व्यवसाई की पत्नी को भी गोली मारी। बदमाश लाखों की लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने व्यवसाई के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ ब्रह्मपुरी के पुराने ऑफिस से सटे मकान में धन कुमार जैन, पत्नी अंजू जैन, बेटे नवीन जैन और अभिषेक जैन के साथ रहते है। अभिषेक जैन अपनी पत्नी प्रियंका और बेटे आदि के साथ नॉर्वे में रहते है जबकि नवीन अपनी पत्नी स्वाति के साथ बेटे को छोड़ने सेंट मेरी छोड़ने गए थे।

नवीन के जाते ही दो बदमाश मुंह में कपड़ा बांध कर घर में घुसे और नवीन की बेटी आशिका और अभिषेक को कमरे में बंद किया। तभी बेटी आशिका कमरे से बाहर निकली तभी बदमाशों ने धन कुमार जैन को गोली मार दी।

पति को बचाने आई पत्नी अंजू को भी गोली मार दी। इसके बाद बदमाशों ने बेखौफ हो कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। हत्या और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img