Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

त्योहारों का सीजन लाइट के कट से उपभोक्ता परेशान

  • पिछले एक सप्ताह से हर रोज रैपिड रेल एवं अन्य कार्य की वजह से घंटों के रहते हैं कट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दीवाली के त्योहार पर हर वर्ष रोशनी से जगमग व्यापार नई ऊंचाइयों को छूता था, लेकिन अब की बार कोविड-19 के कारण उस प्रकार बाजारों में रौनक नहीं दिखाई दे रही। जिस प्रकार रौनक रहती थी। वहीं, दूसरी ओर बिजली विभाग द्वारा बिजली की व्यवस्था को सुचारू रखने की लाख दावे किए जाते हो, लेकिन जमीनी स्तर पर खोखले नजर आते हैं। क्योंकि एक तरफ तो बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाकर आम उपभोक्ताओं की जेब ढीली की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर शहर भर में बिजली के कट से उपभोक्ता काफी परेशान है।

हाल ये है कि पिछले एक सप्ताह से कई इलाकों में बार-बार कट लगने के कारण व्यापारी वर्ग को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि दीवाली पर वह अपने प्रतिष्ठान को रोशनी से जगमग रखता है, लेकिन अबकी बार जिस प्रकार की लाइट के कट परेशान कर रहे हैं।

उससे व्यापारी वर्ग में भी काफी गुस्सा है। क्योंकि लॉकडाउन के कारण पहले से ही उनकी आर्थिक स्थिति बहुत नाजुक है और बिजली के बिल जमा न करने के कारण विभाग द्वारा उनकी कनेक्शन को डिस्कनेक्शन किए जा रहा है। इसलिए उपभोक्ता से पैसों का इंतजाम कर बिजली का बिल जमा करा रहा है। जिससे कि उसका कनेक्शन दीवाली के पर्व पर न कट जाए। उसके बावजूद बिजली कट से उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

धनतेरस से दीवाली तक 24 घंटे मिलेगी बिजली

नगरीय अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि दीवाली के पावन पर्व पर सभी उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली प्रदान की जाएगी। जिससे किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। बिजली को 24 घंटे सुचारू रखने के लिए सभी टेक्निकल समस्या का निवारण किया जा रहा है। जिससे दीवाली के पावन पर्व पर जब पूरा शहर रोशनी से जगमग आएगा तो ऐसे में अधिक लोड बढ़ने के कारण कहीं भी दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

इन्हीं सभी को लेकर तैयारी की जा रही है। बता दें कि दीवाली के पावन पर्व पर हर घर में विभिन्न प्रकार की लाइटों से अपने घर को रोशनी से जगमगाया जाता है। क्योंकि सभी क्षेत्रों में गत तीन दिनों तक लोड अत्यधिक बढ़ जाता है। ऐसे में कई बार देखा जाता है कि लाइट जाने की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है।

इन सभी बातों को देखते हुए बिजली विभाग पहले से ही अपनी तैयारी कर रहा है बाद में परेशानी न हो। हालांकि बिजली विभाग द्वारा हर बार ये दावा किया जाता है, लेकिन कहीं न कहीं, कुछ न कुछ फाल्ट के कारण उपभोक्ताओं को त्योहार पर भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img