Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

देव हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती मिली भ्रूण हत्या कराने वाली महिला

  • मरीजों की जान से खिलवाड़ के बाद अब देव हॉस्पिटल में मिला गर्भपात का घिनौना खेल

जनवाणी संवाददाता |

शामली: बुधवार को करनाल के स्वास्थ्य विभाग की एसीएमओ डा. शीनू चौधरी के निर्देशन में करनाल के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ शामली शहर में मुजफ्फरनगर रोड स्थित देव हॉस्पिटल में छापेमारी की। करनाल के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आपरेशन थियेटर की जांच की तो वहां एक महिला का गर्भपात पाया गया।

टीम जब आईसीयू में पहुंची तो एक महिला वहां भर्ती मिली जिसका गर्भपात किया गया। महिला करनाल निवासी है जिससे पूछताछ में सामने आया कि उसने थानाभवन एक हॉस्पिटल में लिंग जांच कराई और 22/23 नवंबर की रात में करीब साढ़े 12 बजे शामली के देव हॉस्पिटल में उसका गर्भपात किया गया। करनाल की टीम ने उक्त महिला के ब्यान भी दर्ज किए। इसके बाद करनाल की टीम ने ऑपरेशन थियेटर में गर्भपात करने वाले उपकरण कब्जे में ले लिए।

हमने आईसीयू में महिला के ब्यान दर्ज किए हैं, जिसमें महिला ने बताया कि वह बुखार से पीड़ित होने के चलते दवाई ले रही थी। उसने परेशानी होने पर यूरिन टेस्ट कराया तो पता लगा कि वह साढ़े तीन माह के गर्भ से है और गर्भ में बच्चा खराब हो गया था जिसके चलते उसने अपनी मर्जी से गर्भपात कराया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img