Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

मुजफ्फरनगर जिले में भाकियू और पुलिस के बीच तीखी झड़प

  • एसएसपी कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे भाकियू कार्यकर्ता
  • भाकियू कार्यकर्ता कपिल सोम की गिरफ्तारी का कर रहे थे विरोध

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: रतनपुरी थाना क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन के युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल सोम की गिरफ्तारी के विरोध में एसएसपी कार्यालय का घेराव करने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैरिगेटिंग भी तोड़ दी। कचहरी गेट पर भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है।

बता दें कि रतनपुरी थाना पुलिस द्वारा मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में 6 नवम्बर को गिरफ्तार कर कपिल सोम को जेल भेजा गया था। भारतीय किसान यूनियन का आरोप था कि रतनपुरी पुलिस द्वारा बिना किसी जांच के कपिल सोम को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसे इस झगड़े में झूठा फंसाया गया है। इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा सोमवार को एसएसपी कार्यालय को घेराव का कार्यक्रम रखा था।

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता महावीर चैक स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में एसएसपी कार्यालय की तरफ चल पड़े। महावीर चैक पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, परन्तु वह आगे बढ़ते गये, जिस पर पुलिस ने प्रकाश चैक पर बेरिगेटिंग लगा दी, परन्तु भाकियू कार्यकर्ताओं ने बेरिगेटिंग तोड़ दी और एसएसपी कार्यालय आफिस के सामने पहुंच गये, जहां पर पुलिस ने कड़ी बेरिगेटिंग कर दी। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व भारी पुलिस बल आमने-सामने हैं और एसएसपी आफिस पर जमकर हंगामा चल रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img