Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

एसी कंप्रेशर फटने से कारोबारी के घर भीषण आग

  • आग से सिलेंडर में विस्फोट से जैन नगर दहला
  • आग से करोड़ों का नुकसान, छह घंटे में बुझी आग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जैन नगर में रहने वाले एक स्पोर्ट्स कारोबारी के घर तड़के सुबह कमरे में लगे स्पिलिट एसी का कंप्रेशर फटने से आग लग गई। आग लगते ही घर में रखा सिलेंडर भी फट गया। इससे पूरे मोहल्ले में धमाके की आवाज सुनाई। सो रहा परिवार किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर निकला। आग से करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद छह घंटे में आग पर काबू पा लिया।

जैननगर में स्पोर्ट्स कारोबारी सुभाष चंद जैन, बेटे संजय जैन, उनकी पत्नी रुपाली जैन, पौत्र सम्यक जैन व उनकी पत्नी आकांक्षा जैन के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात सुभाष चंद्र जैन कमरे में सो रहे थे। रात तीन बजे उनके कमरे में लगे स्पीलिट एसी में आग लगने से कंप्रेशर फट गया। आग की लपटों को देखकर फैंटम पुलिस ने घर वालों को जगाने का प्रयास किया। फैंंटम पुलिस में तैनात सिपाही शोर मचाते रहे, लेकिन घर वालों ने आवाज नहीं सुनी।

13 7

इस बीच आग ने तेजी पकड़नी शुरू कर दी थी। आग के कारण जब गर्मी बढ़ने लगी तो सुभाष चंद्र जैन उठे और उन्होंने कमरे में आग देखी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने परिवार के बाकी सदस्यों को जगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में परिवार के लोग घर से बाहर निकल गए। जब तक घर वाले कुछ समझ पाते आग कमरे से निकल कर किचन में पहुंच गई और वहां रखे सिलेंडर को चपेट में ले लिया।

पल भर में आग ने पूरी कोठी को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना देने के करीब एक घंटे बाद यानि सुबह चार बजे के करीब फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया। करीब 10 गाड़ियों ने छह घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग ने पूरी कोठी का बर्बाद कर दिया। घर में सिर्फ लोहे के सरिये ही दिख रहे थे। राजेन्द्र जैन ने बताया कि आग से करोड़ों का नुकसान हुआ है।

सीएफओ संतोष राय ने बताया कि पहले एसी के कंप्रेशर के फटने से आग लगी बाद में सिलेंडर फट जाने से पूरा घर जल गया। बताया कि परतापुर की धागा फैक्ट्री में आग लगने से पूरा स्टाफ वहीं था, इस कारण आग बुझाने की कार्रवाई में थोड़ी देरी हुई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img