जनवाणी संवाददाता |
नागल: कस्बे के रेलवे रोड स्थित रामकृष्ण परमहंस इण्टर कॉलेज में सीट पर बैठने को लेकर छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हो गया एक पक्ष के कुछ युवकों ने मौके पर पहुंच कर कई राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत का माहौल बना दिया घटनाक्रम कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव जौला डिडोली का छात्र खुशहाल पुत्र सुभाषचंद्र कस्बे के रेलवे रोड स्थित रामकृष्ण परमहंस इंटर कॉलेज में ग्यारहवीं कक्षा में पढता है और कस्बे के पांडोली रोड के दो छात्र आदिल पुत्र आजाद, रहमान पुत्र नाजिम इसी कॉलेज में कक्षा सात पढ़ते हैं। कॉलेज में सीट पर बैठने को लेकर छात्रों के दोनों गुटों के बीच कहासुनी होकर मारपीट हो गई, दोनों पक्षों ने अपने अपने परिजनों को सूचना दी। जिससे एक पक्ष के कुछ युवकों ने कॉलेज पहुंच कर अवैध हथियारों से कई राउंड हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया जिससे क्षेत्र में दहशत फल गई।
घटना की विडियों शोसल मिडिया पर वायरल होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इसका सँज्ञान लें कर देवबंद पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार शिशौदिया को मौके पर भेजकर जानकारी प्राप्त की। पुलिस क्षेत्राधिकारी को थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया है कि घटना की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से युवको को चिन्हित कर कडी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। समाचार लिखें जाने तक पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया था और उनसें पुछताछ जारी है।

