Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

वसीम रिजवी के खिलाफ हैदराबाद में एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ हैदराबाद में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बुधवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रिजवी के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। इस दौरान वह यहां के पुलिस कमीश्नर से मिले और रिजवी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।

ओवैसी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि उन्हें (रिजवी) जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।दरअसल, रिजवी पर आरोप है कि उन्होंने अपनी किताब ‘मोहम्मद’ में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी हैं।

क्या है किताब पर विवाद?

वसीम रिजवी ने गाजियाबाद के डासना के महाकाली मंदिर में दर्शन करने के बाद महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती से अपनी विवादित किताब ‘मोहम्मद’ का विमोचन कराया था।उनका दावा है कि ‘इस्लाम दुनिया में क्यों आया और इतना आतंकवादी विचार क्यों रखता है?’

इसी बात को यह किताब उजागर करती है। इसके अलावा उनका दावा है कि ये किताब पैगंबर मोहम्मद साहब के चरित्र को भी उजागर करती है।

पहले भी विवादों में रहे हैं रिजवी

वसीम रिजवी पहले भी विवादों में रहे थे। उन्होंने कुरान की 26 आयतें हटाने की वकालत की थी और इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका तर्क था कि कुरान की 26 आयतें आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली हैं।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को खारिज कर दिया था। शीर्ष कोर्ट ने रिजवी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img