Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

गुजरात के एक निजी अस्पताल में लगी आग, 70 मरीजों को सुरक्षित निकाला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गुजरात के भावनगर स्थित एक निजी अस्पताल में आग लग गई है। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग लगी है। उसी मंजिल पर आईसीयू वॉर्ड भी थे, हादसे के दौरान आईसीयू में 70 मरीज भर्ती थे।

हालांकि समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, इसमें कई मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। वहीं आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग नियंत्रित करने में जुटी है। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली की जनरेशन अस्पताल में भीषण आग लग गई।

आनन फानन में दमकल की गाड़ियों के साथ यहां पर पहुंचे और आग को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। आग के बाद अस्पताल के बाहर काले धुएं निकलने लगे।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा भिजवाया, विधानसभा में नहीं पहुँचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज...

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...
spot_imgspot_img