Saturday, June 13, 2026
- Advertisement -

माफियाओं का धरती चीरहरण जारी

  • आखिरकार किसकी शह पर करवा रही थाना पुलिस रात्रि लॉकडाउन में अवैध मिट्टी खनन
  • थाने के सामने से मिट्टी से भरे डंपर भर रहे फर्राटे

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: सोचिएगा जरा! महाभारत कालीन कही जाने वाली हस्तिनापुर ऐतिहासिक नगरी कोरोना काल में भी खुद पर हो रहे अत्याचार पर आंसू बहाने को मजबूर है तो वहीं, दूसरी ओर थाना पुलिस भी दुशासन की भूमिका निभाने में पीछे नही है। इतिहास गवाह है कि इसी धरती पर महाभारत की शुरूआत के दौरान दुर्योधन के कहने पर दुशासन ने भरी सभा में द्रोपदी का चीरहरण किया था।

जिसकी लाज श्रीकृष्ण ने बचाई थी, लेकिन हस्तिनापुर पुलिस ने द्रोपदी का चीरहरण के स्वरूप को बदल दिया है। हस्तिनापुर पुलिस दुशासन बन खनन माफियाओं से मिलकर द्रोपदी के श्राप को धोने के बजाय रात्रिकालीन लॉकडाउन में खनन माफियाओं के गुर्गे रातोंरात धरती मां का चीरहरण खुलकर करा रही है।

पुलिस दिन में लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर भले ही अपना चाबुक चला रही हो, लेकिन रात्रि के समय खेतों में होने वाले खनन की मिट्टी भरकर थाने के सामने से फर्राटा भर रहे डंपरों को पकड़ना तो दूर की बात है। उन पर अंकुश लगाने की जहमत तक नहीं उठा पा रही है। सूत्रों की माने तो थाने में तैनात पुलिस के कुछ नुमाइंदे अपनी नौकरी एवं थाने में ही बरकरार तैनाती बनाए रखने के लिए खनन कराने में मददगार भी साबित हो रहे हैं।

30 6

देखने वाली बात होगी कि इन खनन माफियाओं पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम उठाया जाएगा या फिर खनन माफियाओं के लिए हस्तिनापुर धरती का चीरहरण करना पुलिस की संजीवनी साबित होगा। 11 बजे के बाद थाना प्रभारी अशोक कुमार पुलिस टीम को लेकर सड़क पर उतर जाते हैं और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर भले ही अपना चाबुक चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे तो वहीं रात्रि लॉकडाउन में खनन माफियाओ से मिलकर द्रोपदी के श्राप को धोने के बजाय धरती मां का चीरहरण करने मे खुलकर समर्थन दे रहे हैं।

रात्रिकालीन में खनन माफिया अपने गुर्गो के साथ हस्तिनापुर अंतर्गत सैफपुर कर्मचंदपुर जंगल में पहुंचकर लगातार अलसुबह तक धरती का चीरहरण करते नजर आ सकते हैं। पुलिस दिन ओर शाम के समय थाने से बाहर निकलकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले पर सख्ती करें, लेकिन खनन माफियाओं के खिलाफ कोई ऐक्शन लेने को तैयार नहीं है।



खनन माफिया धरती का चीरहरण जेसीबी मशीन द्वारा कर डंपर में मिट्टी भरकर ले जाते हुए थाने के सामने से फर्राटा भरते हुए आराम से देखा जा सकते हैं। हस्तिनापुर पुलिस खनन माफियाओं द्वारा किया जा रहा धरती का चीरहरण पर अपना चाबुक चलाने के बजाय उन पर मेहरबानी किए हुए हैं। सोचिए जरा कि थाना पुलिस एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी की बिना अनुमति के रात्रि लॉकडाउन में हो रहा खनन आखिरकार किसकी सह पर किया जा रहा है।

31 5
हस्तिनापुर महाभारत कालीन धरती पर खनन कर सीना छलनी करने का मामला बेहद गंभीर है। खनन को रोकना जिलाधिकारी के टीम अनुसार आता है। खनन में पुलिस की संलिप्ता मिली तो उसकी जांच कर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।                                                         
-केशव कुमार मिश्र, एसपी देहात

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img