Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

कुंभ मेला क्षेत्र में बैरागी कैंप स्थित झोपड़ियों में लगी आग, हड़कंप

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र में बैरागी कैंप स्थित झोपड़ियों में रविवार की सुबह आग लग गई। इस घटना से मेला क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अग्नि शमन दल की गाड़ियां आग बुझा रही हैं। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले भी यहां आग लगी थी।

मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने एक बार फिर से बैरागी कैंप क्षेत्र में अग्निकांड के पीड़ितों की मदद कि आगे आए हैं। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने 40 पीड़ित परिवारों 2 लाख रुपये आर्थिक मदद दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय विधायक मदन कौशिक ने श्रीमंहत रविंद्रपुरी का आभार प्रकट किया है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने बताया कि मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से 40 परिवारों की आर्थिक सहायता की गई। प्रत्येक परिवार को 5 हजार रुपये का चेक वितरण किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...
spot_imgspot_img