Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

महाराष्ट्र के कोविड अस्पताल में लगी आग, 13 मरीजों की मौत 

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के कहर के बीच एक और दुखद समाचार महाराष्ट्र से आया है। यहां पालघर के वसई में एक कोविड 19 अस्पताल में बड़ा हादसा हुआ। कोविड अस्पताल में आग लगने से 13 मरीजों की मौत हो गई है। वसई विरार नगर निगम ने इसकी जानकारी दी है। अन्य प्रभावित मरीजों को पास के अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।

नासिक में भी हुआ था हादसा

बता दें कि इससे पहले नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन रिसाव का हादसा हुआ था। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई थी। घटना बुधवार को अपराह्न में तब हुई थी जब महाराष्ट्र के नासिक शहर में डॉ. जाकिर हुसैन अस्पताल के मुख्य स्टोरेज टैंक में गड़बड़ी की वजह से ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हुई जिसके कारण वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सहायता पर रखे गए मरीजों का दम घुट गया था।

मरीजों को अस्पताल परिसर में लगाए गए सफेद रंग के टैंक से पाइपलाइन के जरिये 24 घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही थी। अधिकारियों के मुताबिक रिसाव तब हुआ जब एक टैंकर के जरिये टैंक में ऑक्सीजन भरी जा रही थी। रिसाव करीब 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ। अधिकारी ने कहा कि इस रिसाव को दोपहर बाद पौने दो बजे से दो बजे के बीच किसी तरह रोका जा सका।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img