Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

पेपरमिल के तैयार पेपर स्टॉक में आग, एक कर्मचारी की मौत

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: पेपर मिल के तैयार पेपर के स्टॉक में अचानक आग लग गई, जिसके बाद खलबली मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। कई घन्टे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि रात को करीब दो बजे स्टार पेपर मिल के गोदाम में आग लग गई। गोदाम में तैयार पेपर का स्टॉक रखा था। आग लगने की सुचना तुरंत ही दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद सीएफओ तेजवीर सिंह पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। कई घन्टे की मशक्कत के बाद करीब नौ बजे आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पेपर मिल का एक कर्मचारी भी लापता मिला। जब आग बुझाने के बाद सर्च किया गया तो एक शव मिला।

शव की शिनाख्त राम बहादुर मंडल (57) के रूप में हुई। रात को राम बहादुर मंडल चार नम्बर प्वाइंट पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि रामबहादुर ने ही सबसे पहले आग लगने की सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर आग लगने की सूचना के बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आग लगने के कारण तलाश किये जा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img