Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

अग्निशमन कर्मियों ने नगर में कई स्थानों को सैनिटाइज किया

  • कोरोना काल में नियमित चल रहा सैनिटाइज करने का कार्य

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: स्थानीय फायर स्टेशन नजीबाबाद के अग्निशमन कर्मचारियों की ओर से कोरोना काल में लगातार क्षेत्र में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाना जारी है। फायर स्टेशन की टीम ने नगर क्षेत्र में कई सार्वजनिक स्थानों व प्रतिष्ठानों पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया।

साथ ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने नागरिकों से सरकार की ओर से कोविड-19 को लेकर जारी की गयी गाइडलाइन का पालन करने की भी पुरजोर अपील की।

मंगलवार को स्थानीय फायर स्टेशन प्रभारी केएस जादौन के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की टीम ने नगर में कोटद्वार-कोतवाली रोड तथा नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर विभिन्न प्रतिष्ठानों व सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया। अग्निशमन विभाग की टीम ने आईसीआईसीआई बैंक, आदित्य हॉस्पिटल ,संगम पैलेस, लक्ष्मी नगर कॉलोनी का चौराहा आदि को सैनिटाइज करने का कार्य किया गया।

इसके अलावा उक्त टीम ने कई स्थानों पर सैनिटाइजर का छिड़काव करने के साथ ही नागरिकों से वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण को लेकर सरकार की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने की पुरजोर अपील की।

अग्निशमन विभाग की ओर से सैनिटाइजेशन करने वाली टीम में राजू सागर, योगेश कुमार, रविकांत शर्मा, रोहित कुमार, मनीष कुमार, अनिल कौशिक, असलम खान आदि अग्निशमन विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...
spot_imgspot_img