Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

कैलिफोर्निया में एक समारोह में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत की खबर, कई घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अमेरिका स्थित कैलिफोर्निया के मॉन्टेरी पार्क में एक समारोह दौरान अंधाधुंध गोलीबारी की खबरें मिली हैं। घटना शनिवार रात्रि की है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 16 लोगों को गोली लगने की खबर है। फिलहाल घटना स्थल पर जहां पुलिस पहुंच गई है तो वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे (0600 GMT) के आसपास हुई। यहां मोंटेरी पार्क में एक चीनी चंद्र नववर्ष समारोह का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान एक शख्स ने समारोह के दौरान अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान कई लोगों को गोलियां लगी हैं और कई की मौत भी हुई है।

इससे पहले दिन में हजारों की संख्या में लोग महोत्सव में शामिल हुए थे। मोंटेरे पार्क लॉस एंजिल्स काउंटी का एक शहर है, जो लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन से लगभग 7 मील (11 किमी) दूर है।

अमेरिकी शहर फिलाडेल्फिया में सशस्त्र लूट के दौरान भारतीय मूल के 66 वर्षीय पेट्रोल पंप कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।

फिलाडेल्फिया पुलिस ने गुरुवार को एक निगरानी वीडियो जारी किया, जिसमें पेट्रोल पंप कर्मी पेट्रो सिबोराम की हत्या करना चाह रहे तीन संदिग्धों को दिखाया गया है।

पुलिस को इनकी तलाश है। यह घटना मंगलवार को टोरेसडेल एवेन्यू स्थित 7100 ब्लॉक के एक्सॉन में हुई, जो नॉर्थईस्ट फिलाडेल्फिया के टैकोनी में एक प्रमुख व्यावसायिक सड़क है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...

Jobs: UPSSC आबकारी कांस्टेबल भर्ती ,722 पदों पर निकली वैकेंसी, PET पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img