Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

नशे के कारोबारियों में जमकर फायरिंग

  • कई लोग गंभीर रूप से घायल
  • मामला दो संप्रदायों का होने से कॉलोनी में तनाव की स्थिति

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/खरखौदा: शहर से सटी बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में पुलिस के सरंक्षण में जमकर चरस और गांजे का कारोबार चल रहा है। मिश्रित आबादी होने और अवैध धंधे के कारण आए दिन अवैध धंधे में लगे लोगों के बीच टकराव आम बात है। रविवार दोपहर इन्हीं कारोबारियों के बीच बच्चे को चांटा मारने को लेकर बवाल हो गया।

10 21 12 16

जिसमें विशेष समुदाय के लोगों ने एक समुदाय के व्यक्ति के घर पर पथराव कर फायरिंग भी की। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं विशेष समुदाय की महिला सहित दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कॉलोनी में हुई फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दी तहरीर पर दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी रामनिवास गुप्ता पुत्र धनीराम गुप्ता ने तहरीर देते हुए बताया कि रविवार दोपहर घर के बाहर खड़े बेटे हर्ष को विशेष समुदाय के रिहान ने चांटा मार दिया। बेटे ने घर आकर बताया तो उसने रिहान से चांटा मारने का कारण पूछकर विरोध जताया।

इस दौरान रिहान गाली-गलौज कर भुगत लेने की धमकी देते हुए चला गया। कुछ देर बाद रिहान पत्नी मुस्कान साथी फुरकान, सलमान, राशिदा व पांच अज्ञात के साथ घर पर पहुंचा और अवैध तमंचे से फायरिंग करते हुए पथराव करना शुरू कर दिया। जिसमें रामनिवास उसकी अर्द्धविक्षित पत्नी राजकुमारी, बेटा नितिन उर्फ निक्की घायल हो गए। कॉलोनी में बवाल की सूचना एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने फुरकान व राशिदा को हिरासत में ले लिया। फुरकान ने बताया कि रामनिवास गांजे की पुड़िया सप्लाई करता है। जिसकी शिकायत हमने पुलिस से की तो हमसे रंजिश रखने लगा। रविवार को उसने परिजनों के साथ मिलकर पथराव किया। जिसमें उसे व राशिदा को गंभीर चोटें आई हैं।

कांशीराम कालोनी अवैध असलहों का भंडार

दो समुदाय के लोगों के बीच हुए पथराव और फायरिंग में जिस बेखौफ तरीके से आरोपी युवक हाथों में तमंचे लहराते हुए फायर कर रहे थे और उनका साथ महिलाएं पथराव से दे रही थी वो पूरी तरह से पुलिस के सरंक्षण की ओर इशारा कर रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि एक दर्जन से अधिक युवकों के पास तमंचे थे और बेखौफ होकर फायरिंग कर रहे थे। छात्र नेता विनीत चपराणा का कहना है कि पहले भी इस तरह की वारदातें हो चुकी है। दोनों ही पक्ष चरस और गांजे के कारोबार में लिप्त रहते हैं। हैरानी की बात यह है कि पुलिस को इसकी पूरी जानकारी है लेकिन पुलिस ने कभी भी अभियान चलाकर कार्यवाही नहीं की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img