Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

बड़े पैमाने पर जीएसटी नही जमा कर रहे फर्म/ठेकेदार

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: राज्यकर विभाग, बलरामपुर द्वारा जनपद के समस्त आहरण-वितरण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान टी0डी0एस0 कटौती एवं जी0एस0टी0आर0-7 रिटर्न फाइलिंग में जनपद के समस्त डी0डी0ओ0, बी0डी0ओ0 को टी0डी0एस0 कटौती करने एवं अगले महीने की 10 तारीख तक जमा करने के बारे में जानकारी दी गई। विभाग के उपायुक्त राज्यकर ह्रषिकेश यादव ने सभी अधिकारियों को बताया कि 2.50 लाख से ऊपर के सभी अनुबंध पर नियमानुसार 2 प्रतिशत कटौती की जायेगी, सहायक आयुक्त राज्यकर मो0 इम्तियाज सिद्दीकी ने जानकारी देते हुये कहा कि जी0एस0टी0आर0-7 अगले महीने की 10 तारीख तक अवश्य दाखिल कर दें जिससे सम्बन्धित फर्म, ठेकेदार को जो भी धनराशि भुगतान की गई है उसकी सूचना विभाग को उपलब्ध हो जायेगी और भुगतान प्राप्त करने वाली फर्म से नियमानुसार जी0एस0टी0 जमा कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के 95 प्रतिशत ठेकेदार, फर्म जी0एस0टी0 नहीं देते है इनकी सूची मंगायी जा रही है इनसे जी0एस0टी0 कर वसूला जायेगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया है कि ठेकेदारों एवं फर्मों को भुगतान करते समय टी0डी0एस0 अवश्य काटे इसमें किसी भी प्रकार की रियायत न दी जाए।

उन्होंने कहा कि टी0डी0एस0 के मद में काटी गयी धनराशि निर्धारित समयावधि में राजकोष में जमा नहीं की जाती है तो टी0डी0एस0 की धनराशि के अतिरिक्त 18 प्रतिशत की दर से ब्याज जमा करने का दायित्व भी होगा। टी0डी0एस0 कटौती के किसी प्राविधान का उल्लघंन होने पर टी0डी0एस0 ब्याज सहित अन्य अर्थदण्ड का प्राविधान निर्धारित किया गया है। जी0एस0टी0 के अन्तर्गत समस्त कार्य आॅनलाइन होने के कारण पंजीयन हेतु समस्त आवेदन जी0एस0टी0 काॅमन पोर्टल www.gst.gov.in पर आॅनलाइन दाखिल किये जायेगें।

इस अवसर पर सपना राज्यकर अधिकारी, विनोद कुमार वरिष्ठ कोषाधिकारी, डा0 प्रभाकर सिंह उप कृषि निदेशक, डा0 एके0 चैधरी, राज्यकर निरीक्षक(पूर्व मनोरंजन कर अधिकारी) शुभम कुमार मिश्र, नाजमुद्दीन बेग, दिनेश कुमार, हरिराम, रईस अहमद, शाहिद कमाल, राम अशीष व अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img