Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

‘स्कटिश स्कूल ने की पहली ई-मैग्जीन लांच’

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शहर के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल ने अपनी पहली ई-मैग्जीन को लांच किया। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मंगलवार को प्रथम संस्करण को लांच किया। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनके साहित्य ज्ञान के संवर्धन हेतु यह मैगजीन मील का पत्थर साबित होगी।

इस मैगजीन के लिए शिक्षामंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गवर्नर आनंदी बेन पटेल, सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाधिकारी जसजीत कौर, विद्यालय के चेयरमैन राजकुमार गर्ग, प्रधानाचार्या आशु त्यागी व डायरेक्टर्स राजीव गर्ग व रितेश गर्ग ने बच्चों को ऐसे प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए तथा बच्चों की उपलब्धियों को संग्रहित कर उन्हें संपादित करने के प्रयास की सराहना की।

सभी बच्चों व शिक्षकों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपने लेखों व विचारों से एडिटोरियल टीम को विवश कर दिया कि उनके काम को संपादित किया जाए। एडिटोरियल टीम की हेड सैयद लुबना जनूनभाई ने मैगजीन का संपादन किया है। चेयरमैन राजकुमार गर्ग ने विद्यालय हमेशा से ही नए उपक्रमों को करने में विश्वास जताया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img