Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

फिल्म ‘एनिमल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। अभी तक इस फिल्म से कई अपडेट सामने आ चुके हैं। इस फिल्म के सेट से कई तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं। इसी बीच अब फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश होने वाले है। रणबीर कपूर ने अपने फैंस को नए साल पर एक शानदार तोहफा दिया है। फिल्म ‘एनिमल’ से रणबीर कपूर के पहला लुक जारी हो गया है।

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस फिल्म से जुड़ी अभी तक कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। फिल्म को बहुत लंबे समय से रणबीर कपूर के पहले लुक का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। फिल्म ‘एनिमल’ के मेकर्स ने रणबीर कपूर का पहला लुक जारी कर दिया है।

रणबीर कपूर का ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। रणबीर कपूर फिल्म के इस पोस्टर में एकदम किलर लुक में दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। लेकिन अभी तक फिल्म से रश्मिका मंदाना का लुक सामने नहीं आया है।

आलिया भट्ट के पति और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के फिल्म ‘एनिमल’ से सामने आए लुक की फैंस जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे है। तो वही कुछ लोग इस लुक की तुलाना ‘केजीएफ’ वाले रॉकी से कर रहे है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

West Asia: ईरान के नए सुप्रीम लीडर की हालत पर सवाल, पैर कटने की खबरें

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ईरान के नए सुप्रीम लीडर...

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...
spot_imgspot_img