Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

रैपिड ने मेरठ में पार किया एक और अहम् पड़ाव

  • 22 मीटर की ऊंचाई पर क्रॉस किया ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आरआरटीएस कॉरिडोर ने लगभग 22 मीटर की ऊंचाई पर दिल्ली-मेरठ रोड के ऊपर से गुजर रहे ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) को सफलतापूर्वक क्रॉस कर लिया है। इस प्रक्रिया के तहत ईडीएफसी पर वायाडक्ट स्पैन के सेगमेंट्स स्थापित किए गए हैं। आरआरटीएस कॉरिडोर ईडीएफसी को मेरठ के मोहिउद्दीनपुर क्षेत्र में क्रॉस कर रहा है।

आरआरटीएस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-मेरठ रोड पर मोदी नगर की सीमा पार करने के बाद मेरठ साउथ स्टेशन से थोड़ा पहले ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर दिल्ली-मेरठ रोड को क्रॉस कर रहा है। इस कॉरिडोर से भारतीय रेल की मालगाड़ियां गुजरेंगी। यहां सबसे नीचे दिल्ली-मेरठ रोड उसके ऊपर ईडीएफसी और उसके ऊपर आरआरटीएस कॉरिडोर है। 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर यह एक मात्र ऐसा स्थान होगा

जहां एक व्यस्ततम सड़क मार्ग के ऊपर से भारतीय रेल और फिर उसके ऊपर से आरआरटीएस ट्रेनों के एक साथ गुजरने का नजारा दिखाई देगा। यहां ईडीएफसी को पार करने के लिए आरआरटीएस के पिलर्स की ऊंचाई भी बढ़ाई गई है। ईडीएफसी के दोनों ओर दो पिलर्स बनाकर वायाडक्ट स्पैन के सेगमेंट्स को स्थापित किया गया है। इन दोनों पिलर्स के बीच 34 मीटर का दूरी है।

10

वहीं, दूसरी ओर मोदी नगर की ओर से वायाडक्ट निर्माण करती आ रही तारिणी ने ईडीएफसी को पार किया है और अब यह तारिणी मेरठ साउथ स्टेशन की दिशा में वायाडक्ट निर्माण करेगी। इस स्पैन की स्थापना से मेरठ कि दिशा में वायाडक्ट निर्माण अगले चरण में पहुंच गया है। बताते चलें कि मेरठ साउथ स्टेशन लोगों के लिए खास होगा चूंकि यहीं से मेरठ वासियों के लिए मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी।

मेरठ साउथ स्टेशन के बाद मेरठ में मेट्रो के परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रहमपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, दौरली मेरठ नॉर्थ मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो स्टेशन होंगे। उल्लेखनीय है कि 17 किमी लंबे प्रायोरिटी सेक्शन में इस वर्ष मार्च में आरआरटीएस ट्रेनें संचालित करने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रायोरिटी सेक्शन को तेजी से तैयार किया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img