Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

Shefali Jariwala: 5 साल में टूटी पहली शादी, पराग के केयरिंग नेचर की हुई दिवानी, जानें शेफाली जरीवाला के बारे में खास बाते…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने न सिर्फ मनोरंजन जगत को बल्कि उनके चाहने वालों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। 27 जून की रात 42 साल की उम्र में उनका निधन हुआ, जिसकी वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल कार्डियक अरेस्ट को इसका कारण माना जा रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शेफाली का इतनी कम उम्र में जाना चौंकाने वाला है। जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत “कांटा लगा” म्यूज़िक वीडियो से की थी, वह आज भी लोगों की यादों में हैं। अपने फैशन सेंस, आत्मविश्वास और अदाओं से उन्होंने एक अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन के बाद उनके निजी जीवन को लेकर भी चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। उन्होंने अपने पति पराग त्यागी से शादी करने से पहले मीत ब्रदर्स के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी की थी। हालांकि, एक्ट्रेस को असली सुकून पराग त्यागी के साथ मिला।

शेफाली ने हरमीत सिंह से रचाई पहली शादी

शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में आए ‘कांटा लगा’ म्यूजिक वीडियो से खूब सुर्खियां बटोरी थींं। इस गाने से वो रातों-रात स्टार बन गई। इसी दौरान अभिनेत्री की मुलाकात मीत ब्रदर्स के म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह से हुई और दोनों ने 2004 में शादी कर ली। हालांकि, कुछ वर्षों बाद दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई है फिर 2009 में अभिनेत्री ने तलाक ले लिया था। इसके बाद शेफाली जरीवाला थोड़ी परेशान रहने लगी थीं।

पराग त्यागी का केयरिंग स्वभाव देखकर हुईं दीवानी

अपने पहले पति से तलाक के बाद शेफाली जरीवाला का प्यार से यकीन उठ चुका था। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। ‘पवित्र रिश्ता’ फेम टीवी अभिनेता पराग त्यागी के केयरिंग स्वभाव और प्यार को देख शेफाली उनके नजदीक आ गईं। दोस्त के जरिए दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी, फिर बातचीत शुरू हई और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने जीवनभर साथ रहने का वादा करते हुए शादी का मन बनाया और साल 2014 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते दिख जाते थे। साथ ही आपको बताते चलें कि इस कपल ने नच बलिए के सीजन 5 और 7 में भाग लिया था।

पराग त्यागी ने शेफाली की थी तारीफ

बता दें कि, अभिनेता पराग त्यागी ने एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला की तारीफ करते हुए कहा था, ‘शेफाली एक प्यारी लड़की हैं, जब उनका म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ, तो लोगों के मन में उनकी एक अलग छवि थी, लेकिन वह अपनी उससे बिल्कुल विपरीत थीं। वह एक ऐसी लड़की हैं जिसे कोई भी लड़का अपनी पत्नी के रूप में पाना चाहेगा। वह बहुत देखभाल करने वाली है, और यह दिखता भी है। किसी व्यक्ति का मूल्यांकन करने के लिए, आपको उसके घर में क्या हो रहा है, यह देखने की ज़रूरत है। वह अपने माता-पिता से प्यार करती हैं और एक बेटे की तरह उनकी देखभाल करती हैं। वह मेरे माता-पिता की भी देखभाल करती हैं।’

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img