Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

चौधरी भूपेंद्र सिंह की आज ग़ाज़ियाबाद में पहली बैठक, मिशन 2024 पर बनेगी रणनीति

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद चौधरी भूपेंद्र सिंह अपनी पहली बैठक का आगाज पश्चिम से करेंगे। बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह गाजियाबाद में भाजपा के अभियानों की समीक्षा बैठक करेंगे। आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई जाएगी।

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारी शुरू कर चुकी है। इसको लेकर भाजपा ने तमाम अभियान शुरू कर दिए हैं। इन अभियानों में बूथ से लेकर मतदाता तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद चौधरी भूपेंद्र सिंह पश्चिम से ही इन अभियानों की समीक्षा करेंगे। आगे जो अभियान चलाए जाने हैं, उनको लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी।

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर चार स्थित द आर्नेट होटल एंड कन्वेंशन में आयोतिजत बैठक में पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल समेत समस्त कार्यकारिणी के सदस्य और जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। भूपेंद्र सिंह ने गाजियाबाद में पहली समीक्षा बैठक बुलाकर ये संकेत दे दिया है कि पश्चिम से ही अगले अभियानों की शुरुआत होग। इस बैठक में उनके साथ प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी होंगे। भूपेंद्र सिंह के साथ ही धर्मपाल सिंह को भी पश्चिम के संगठन की पूरी जानकारी है।

पश्चिम में रालोद-सपा गठबंधन के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए भाजपा ने किसानों को साधने के लिए चौधरी भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वे पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं, ऐसे में उनको हर जिले की विधानसभा और लोकसभा सीटों का गणित भी मालूम है। इस लिहाज से पश्चिम में पहली समीक्षा बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।

गाजियाबाद में समीक्षा बैठक से पहले चौधरी भूपेंद्र सिंह और धर्मपाल सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। बुधवार रात वे प्लेन से दिल्ली पहुंच गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img