Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

पहले किसानों का भुगतान, फिर मिल होगी चालू

जनवाणी संवाददाता |

बालैनी: 2016 में सैदपुर गांव में श्री नरसिंह देव शुगर प्राइवेट मिल शुरू हुआ था, जिसमें क्षेत्र के किसानों ने 2016 और 2017 में अपना गन्ना डाला था। जिसके बाद मिल बंद हो गया था और क्षेत्र के लगभग 900 किसानों के करीब 4 करोड़ रुपये बकाया रह गया था। मिल मालिक ने भुगतान के चेक दिए थे, लेकिन वह बाउंस हो गए थे। जिसके बाद वर्ष 2019 में सैकड़ो किसानों ने बागपत कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया था।

बुधवार को बारिश होने के बावजूद भी क्षेत्र के सैकड़ों किसान मिल के बाहर पहुंचे और पंचायत की। पंचायत में किसानों ने कहा कि इस तरह तो कोई भी मिल मालिक आएगा और किसानों का पैसा हड़प कर जाएगा। जब तक किसानों का भुगतान नहीं होगा तब तक मिल को खुलने नहीं दिया जाएगा।

सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 8 सितंबर से मिल के बाहर अनिश्चितकाल धरना शुरू किया जाएगा और वह तब तक जारी रहेगा जब तक किसानों का भुगतान नहीं होगा। इस दौरान सेक्युलर इंकलाब पार्टी के अध्यक्ष सतवीर गिरी, प्रमोद गोस्वामी, सुरेंद्र कुमार, रणबीर, सोमदत्त, सत्यपाल, लोकेंद्र, सुरेश पाल, फूल कुमार, मनीष, जयपाल, रामवीर, लाला प्रधान आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img