Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

चेकिंग के दौरान पांच पशु तस्कर पकड़े , 26 पशु कराये मुक्त

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान पशुओं भरे तीन वाहन पकड़े और कटान के लिए ले जाये जा रहे करीब दो दर्जन पशु मुक्त कराये । पुलिस ने मौके से पांच पशु तस्करों को भी गिरफतार किया है।

कोतवाली क्षेत्र में निवाड़ा पुलिस चौकी पर पुलिस ने चेकिग के दौरान पशुओं से भरी एक बोलोरों गाड़ी पकड़ी। गाड़ी में 9 पशु ठूस-ठूसकर भरे हुए थे। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेते हुए गाड़ी में सवार दो पशु तस्करों नसीम पुत्र खलील निवासी कोताना तथा शिवकुमार निवासी रोहतक को गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अमरावती गेट के पास से पशुओं से लदे दो वाहन पकड़े। एक वाहन में 6 तथा दूसरे में 11 पशु क्रूरतापूर्वक भरे थे। पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में लेते हुए तीन पशु तस्करों साहबुद्दीन निवासी कैराना, सचिन निवासी हिसार व जुल्फिकार निवासी कोताना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह लोग पशुओं को कटाने के लिए लेकर जा रहे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img