Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

आलमपुर में हुआ पांच कुंडीय यज्ञ

जनवाणी संवाददाता |

भूतपुरी: क्षेत्र के गांव आलमपुर गांवड़ी में शुक्रवार को पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ की श्रृंखला का चौथा यज्ञ गायत्री साधको द्वारा किया गया। मंचासीन हरिशंकर वर्मा व राजेन्द्र सिंह ने गायत्री साधको को गायत्री साधना की महत्ता व गायत्री महामंत्र का जीवन मे महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

धर्म संस्कृति संवर्धन उत्थान एवं उन्नत प्रगति के लिए गायत्री परिवार के लोगो को एकजुट रहने के बारे में बताया वही गुरु के महत्त्व के बारे में कहा कि जीवन मे सभी को गुरु अबश्य बनाना चाहिए गुरु के बिना जीवन में अंधकार ही अंधकार है वही शांतिकुंज हरिद्वार के कार्यक्रमो के बारे में बताया गया व सभी से गायत्री परिवार के लिए सहयोग की अपेक्षा की।

14 2

हवन यज्ञ के बाद विचार गोष्टि में सतेंद्र कुमार ने बताया कि अफजलगढ क्षेत्र के प्रत्येक गांव में 5 कुंडीय गायत्री यज्ञ की कराने की बात पर चर्चा की गई वही भजज्वाला स्थित प्रज्ञा पीठ के विकास की बातों पर चर्चा हुई। हवन यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण व भोजन की व्यवस्था की गई।

हवन यज्ञ में महावीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, खुशीराम गौतम, तिर्लोचन सिंह, सतेंद्र कुमार, गुणवंत सिंह, रविदत्त शर्मा, चमन शर्मा, विजेंदर सिंह, राजपाल सिंह गायत्री देवी सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

IPL 2026: धोनी की चोट ने CSK को दिया बड़ा झटका, जानें कितने मैच मिस करेंगे?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल 2026 शुरू होने से...

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...
spot_imgspot_img