Friday, June 5, 2026
- Advertisement -

Flax Seeds: बीमारियों का रामबाण इलाज है अलसी के बीज, यहां जाने फायदे

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सीड्स और नट्स का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ठंड के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखने और कई बीमारियों से बचने के लिए आप इन सीड्स का सेवन कर सकते हैं। चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स, कद्दू के बीज खाने से होने वाले फायदों के बारे में तो खूब चर्चा होती रही है। लेकिन हम आपको अलसी के बीज और इसके तेल से होने वाले फायदों के बारे में बताएगें। बता दें कि, आहार में अलसी के बीजों को शामिल करना आपको कई प्रकार की बीमारियों से बचा सकता है।

अलसी के बीजों के अनेक फायदे होने के साथ-साथ इसका तेल भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। प्रतिदिन अलसी के तेल का सेवन करने से कब्ज और दिल से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकती है। हृदय स्वास्थ्य को लेकर किए गए अध्ययनों में पाया गया है कि रोजाना इन सीड्स का सेवन करके कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर के जोखिमों को कम कर सकते हैं, जिसे हृदय रोगों का प्रमुख कारक माना जाता है।

अलसी के बीज के फायदे

अलसी के बीज प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, इन सभी पोषक तत्वों की हमें नियमित रूप से जरूरत होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करने, वजन को कंट्रोल बनाए रखने और कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप जैसी दिक्कतों को कम करने में इन बीज के सेवन से लाभ पाया जा सकता है।

अलसी में थायमिन की मात्रा होती है, जो विटामिन-बी का एक प्रकार है। ये मेटाबॉलिज्म के साथ-साथ कोशिकाओं के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अलसी कॉपर का भी अच्छा स्रोत माना जाता है, जो मस्तिष्क के विकास, प्रतिरक्षा प्रणाली को ठीक रखने के लिए जरूरी है।

सूजन में मिलती है राहत

अलसी के तेल में अल्फा लिनोलेनिक एसिड भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जिसे सूजन को कम करने के लिए जाना जाता है। अल्फा-लिनोलेनिक एसिड को शरीर ओमेगा-3 फैटी एसिड में बदल देता है। यह यौगिक एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों के लिए जाना जाता है।

इस तेल में कई अन्य यौगिक जैसे कि ओलिक एसिड, लिग्नांस और पेप्टाइड्स भी पाए जाते हैं, जो वजन को नियंत्रित करने, रक्तचाप को कम करने और पाचन को ठीक बनाए रखने में भी मदद करते हैं।

वजन घटाना में हो सकते है फायदेमंद

कई अध्ययनों से पता चलता है कि अलसी के बीज और इसके तेल का सेवन वजन को कंट्रोल रखने में सहायक है। एक अध्ययन में पाया गया कि फ्लैक्स में घुलनशील फाइबर की मात्रा होती है जो लंबे समय तक पेट को भरा रखने और ज्यादा खाने से बचाने में सहायक है। घुलनशील फाइबर पाचन को धीमा कर देता है और परिपूर्णता की भावना को बढ़ाता है। यदि आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो अलसी के बीज का सेवन फायदेमंद हो सकता

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...

Weather Update: 5 जून को एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश के संकेत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने...

38 साल का साथ: जैकी और आयशा श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह, शेयर कीं पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img