- आईटी स्टैंड पर पीड़िता के पक्ष में इंटर्न ने की जमकर नारेबाजी, अफरा-तफरी
- मेडिकल प्राचार्य और चिकित्सका अधीक्षक समेत पूरा अमला मौके पर
- थाने पर हंगामा, आरोपी के खिलाफ तहरीर
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: इंटर्न से ड्यूटी के दौरान छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पीड़िता के साथियों ने आरोपी जूनियर डाक्टर पर हमला कर दिया। उनकी सर्जरी में घुसकर उनसे मारपीट की गयी। हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद इंटर्नशिप कर रही मधु नाम की स्टूडेंट ने सर्जरी के जेआर थर्ड ने हिमांशु सांगवान पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।
पीड़िता का कहना है कि चार दिन पूर्व भी उसके साथ आरोपी जेआर थर्ड ने गलत इरादे से उनका हाथ पकड़ लिया था। उन्होंने इसकी शिकायत अपने साथी इंटर्न से भी की थी। तब सभी समझा दिया था। वह चुप रही, लेकिन इससे आरोपी की हिमाकत बढ़ गयी, लेकिन मंगलवार को उसके साथ फिर से ज्यादा बुरी तरह से हरकत की गयी। इसका पता चलने पर को मेडिकल के सर्जरी विभाग में जमकर हंगामा हुआ।
पीड़िता के साथी करीब 50 से 60 इंटर्न सर्जरी विभाग में जहां डा. हिमांशु ड्यूटी कर रहे थे। हंगामा करते हुए वहां पहुंच गए। जमकर गाली-गलौज व धक्का-मुक्की और मारपीट की गयी। हंगामे की सूचना पर मेडिकल प्राचार्य डा. ज्ञानेन्द्र कुमार, प्रमुख अधीक्षक एनके तिवारी, सीएमएस डा. धीरजराज वालियान सरीखे मेडिकल प्रशासन के तमाम अधिकारी व सीनियर डाक्टर व मेडिकल पुलिस वहां पहुंच गए।
पीड़िता के आरोपों को अनदेखा किया जाना इतना आसान नहीं था। हंगामा करने वाले इंटर्न यहां से मेडिकल के आईटी स्टैंड पर पहुंच गए। वहां भी काफी देर तक बबाल होता रहा। बाद में तमाम इंटर्न थाना मेडिकल पहुंच गए। पूरी घटना पर आरोपी ने खेद भी व्यक्त किया। वहीं, दूसरी ओर हंगामा कर रहे इंटर्न चाहते थे कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। हालांकि कि आरोपी जेआर का कॅरियर न खराब हो इसलिए थाने पर तहरीर नहीं दी गयी है, लेकिन मेडिकल प्रशासन से कार्रवाई जरूर चाहते हैं।
18 से पीजी की परीक्षा तो कारण नहीं
मेडिकल में 18 से पीजी की परीक्षाएं होने जा रही हैं। इसके चलते इंटर्न को ड्यूटी पर लगाया जाएगा। सभी इंटर्न को इस दौरान ड्यूटी करनी होती हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि मंगलवार को हुए फसाद की पीछे कहीं पीजी परीक्षा के दौरान संभावित ड्यूटी से बचने के लिए तो यह सारा फसाद नहीं किया जा रहा है।
ये कहना है कि प्राचार्य का
मेडिकल प्राचार्य डा. ज्ञानेन्द्र कुमार का कहना है कि एक जूनियर डाक्टर पर इंटर्न कर रही छात्रा ने आरोप लगाए हैं। मामले की जांच मेडिकल प्रशासन भी कर रहा है। कमेटी बना दी गयी है। हालांकि उन्होंने खेद जताया है। मामले की जांच की जा रही है।
स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़, हंगामा
स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ मोहल्ले के ही युवक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने आरोपी युवक के साथ मारपीट कर दी। बाद में मोहल्ले के लोगों ने दोनों पक्षों का आपस में समझौता कराया। हालांकि थाना पुलिस ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई है।
थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अहमदनगर निवासी एक छात्रा मंगलवार को स्कूल जा रही थी। इसी दौरान मौहल्ले के ही एक युवक ने छात्रा का पीछा करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट कर दी।
मारपीट होते देख वहां आसपास के लोगों को जमावड़ा लग गया। मामला समझ लोगों ने किसी तरह उनका बीच-बचाव कराया। इसके बाद दोनों पक्षों को आपस में बैठाकर उनके बीच समझौता कराया।

