Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

युवती को लेने पहुंची राजस्थान पुलिस, कोर्ट में घंटों चला हंगामा

  • युवती ने खुद को बालिग बताते हुए वापस राजस्थान जाने से किया मना
  • कोर्ट परिसर में घंटों तक चले हंगामे के बाद युवती को साथ लेकर गई राजस्थान पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुंडाली थाना क्षेत्र के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ रह रही एक युवती को लेने के लिए राजस्थान की पुलिस मेरठ पहुंची, लेकिन युवती ने राजस्थान पुलिस के साथ जाने से मना कर दिया। राजस्थान पुलिस ने युवती को जबरन ले जाने का प्रयास किया तो वहां हंगामा हो गया।

इसके बाद पुलिस युवती को लेकर कोर्ट में पहुंची, जहां पर कुछ सामाजिक संगठन के लोग भी पहुंच गए और लड़की को लड़के के साथ ही रहने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। हालांकि इस दौरान राजस्थान व सिविल लाइन पुलिस के बीच भी नोकझोंक हुई। काफी देर तक चली बहसबाजी के बाद राजस्थान पुलिस युवती को अपने साथ लेकर चली गई।

थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव सिसौली के रहने वाले विक्की पुत्र रामकुमार की वाट्सऐप पर चेटिंंग के दौरान राजस्थान के जिला जालौर की रहने वाली बिमला दोस्ती हो गई। काफी दिनों तक चली दोस्ती के बाद उनके बीच प्रेम हो गया और युवती राजस्थान से भागकर मेरठ आ गई, जहां पर दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक मकाने में रहने लगे।

वहीं बिमला के परिजनों ने जालौर के थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले में जांच करते हुए राजस्थान पुलिस मंगलवार को मेरठ पहुंची और सिविल लाइन थाने में आमद दर्ज कराने के बाद विक्की व बिमला को हिरासत में ले लिया, लेकिन बिमला ने राजस्थान पुलिस के साथ जाने से मना करते हुए हंगामा कर दिया। मामला बढ़ते देख राजस्थान पुलिस एसपी देहात केशव कुमार के पास पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी।

जिसके बाद एसपी देहात ने उन्हें युवती को कोर्ट में पेश करने को कहा और कोर्ट की अनुमति के बाद ही युवती को राजस्थान ले जाने की बात कही। इसके बाद राजस्थान पुलिस बिमला व विक्की को लेकर कोर्ट में पहुंची। जहां पर युवती ने अपने कागजात जमा करते हुए खुद को बालिक बताया और प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई।

वहीं इस मामले की जानकारी होने पर कुछ सामाजिक संगठन के लोग भी कोर्ट में पहुंच गए और युवक व युवती का पक्ष लेते हुए उन दोनों को साथ में ही रहने की अनुमति देने की मांग पर अड़ गए। जिसको लेकर कोर्ट परिसर में हंगामा हो गया। हालांकि इस दौरान राजस्थान व सिविल लाइन पुलिस के बीच भी नोकझोंक हुई। कोर्ट परिसर में घंटों तक चले हंगामे के बाद राजस्थान पुलिस युवती को अपने साथ लेकर चली गई।

युवती का सर्च वारंट लेकर पहुंची थी राजस्थान पुलिस

सिविल लाइन इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि राजस्थान पुलिस युवती का सर्च वारंट लेकर आई थी, लेकिन युवती के वापस राजस्थान जाने से मना करने पर वहां हंगामा हो गया। जिसके बाद युवती को कोर्ट में पेश कराया गया, लेकिन वहां पर कुछ सामाजिक संगठनों के लोगों ने युवक व युवती का पक्ष लेते हुए हंगामा कर दिया। हालांकि काफी देर तक चले हंगामे के बाद राजस्थान पुलिस युवती को अपने साथ लेकर चली गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img