Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

जिला अस्पताल और मेडिकल में मरीजों की भरमार

  • दूषित कुट्टू के आटे के सेवन से हजारों श्रद्धालु बीमार
  • जिला अस्पताल में कई वार्डांे में 65 भर्ती, 10 नर्सिंग होमों में 150 मरीज भर्ती किए

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नवरात्र में दूषित कुट्टू के आटे की खाद्य वस्तुएं खाने से महानगर में बीमार होने वालों की संख्या हजारों को पार कर गई। जिला अस्पताल में कई वार्डांे में 65 मरीजों को भर्ती किया गया। इसके अलावा शहर के 10 नर्सिंग होम में 150 से ज्यादा मरीज भर्ती किए गए। इस घटना के बाद शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम ने सीएमओ को सभी मरीजों को उचित उपचार दिलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग को दूषित कुट्टू के धरपकड़ कर उसे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई बाजारों में छापे मारकर कुट्टू के आटे और चौलाई के सैंपल लिए। कोटला बाजार में छापेमारी का कुछ व्यापारियों ने विरोध किया।

गुरुवार से नवरात्र की शुरुआत हुई और दुर्गा माता के लाखों भक्तों ने व्रत रखा। इस दौरान उन्होंने कुट्टू के आटे के व्यंजन का सेवन किया। कुछ लालची व्यापारियों द्वारा दूषित कुट्टू का आटा बेचने से उसके बनाए हुए व्यंजनों को खाने से मलियाना, मुलतान नगर, इंदिरा नगर, रोहटा रोड, गणेशपुरी, गौतमनगर, जसवंत नगर, रामपुर पावटी, शिवपुरम, घंटाघर, पूर्वा महावीर, कालिया गढ़ी, कुटी, फाजलपुर, कंकरखेड़ा आदि क्षेत्रों में सैकड़ों लोगों की हालत बिगड़ गई। श्रद्धालुओं को चक्कर, पेट में दर्द, उल्टी दस्त होने शुरू हो गए। कुछ मरीज बेहोश हो गए। गुरुवार की रात से जिला अस्पताल व नर्सिंग होम में मरीज का पहुंचना शुरू हुआ।

मरीज के पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार की शाम तक नहीं थमा। जिला अस्पताल में कुल 65 मरीजों को भर्ती किया गया। इन मरीजों को इमरजेंसी वार्ड, मेल सर्जरी वार्ड, मेल आॅथोर्पेडिक वार्ड और महिला वार्ड में भी मरीज को भर्ती किया गया है। उधर, मेडिकल कॉलेज में भी बड़ी संख्या में मरीजों को भर्ती किया गया है। इसके अलावा मेडिकल कालेज, बागपत रोड स्थित गणपति नर्सिंग होम, सिरोही नर्सिंग होम, और अर्चना हॉस्पिटल, रोहटा रोड स्थित दर्शन हॉस्पिटल रीटा हॉस्पिटल, जेपी हॉस्पिटल हेल्थ केयर सेंटर, भोला रोड स्थित शिवम क्लिनिक, ऋतिक हेल्थ सेंटर में मरीजों को भर्ती किया गया है।

सीएमओ डा. अशोक कटारिया के आदेश पर जिला सर्विलांस अधिकारी डा. सुधीर कुमार जिला अस्पताल और कई प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचे और मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने के निर्देश दिए। इससे पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कोटला बाजार और मलियाना बाजार में छापे मारकर कई किराना व्यापारियों की दुकान से कुट्टू के आटे और चौलाई के सेंपल लिए। कोटला में व्यापारियों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा किया।

दूषित कुट्टू का आटा बेचने वाले पर कार्रवाई को थाने पर हंगामा

दूषित कुट्टू का आटा बेचने वाले किराना व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मलियाना क्षेत्र के लोगों ने थाना टीपी नगर पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने उक्त व्यापारी को गिरफ्तार करने और उससे बीमार लोगों के उपचार का खर्च दिलाने की मांग की। उधर व्यापारी हंगामा होता देख अपनी दुकान बंद करके भाग गया। पुलिस ने उसे थाने बुलाया और मरीजों के उपचार का खर्च वहन करने को कहा। इसपर उक्त व्यापारी ने खर्च उठाने का भरोसा दिलाया।

इसके बाद लोग शांत होकर वापस लौट गए। मलियाना क्षेत्र में कुट्टू के आटे के व्यंजन बनाने से दर्जनों लोगों की हालत बिगड़ी। उन्हें जिला अस्पताल और कई प्राइवेट नर्सिंग होमों में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों के तीमारदारों ने मलियाना रेलवे फाटक के नीचे एक किराना की दुकान पर पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने उक्त व्यापारी पर दूषित कुट्टू का आटा देने का आरोप लगाया और उससे बीमार लोगों का खर्च उठाने को कहा, व्यापारी ने इससे इंकार कर दिया।

इसके बाद व्यापारी वहां से दुकान बंद करके भाग गया। लोग थाना टीपी नगर पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने किराना व्यापारी को गिरफ्तार करने की मांग की। भारी हंगामे के बीच पुलिस ने उक्त व्यापारी को थाने बुलवाया। व्यापारी ने मरीजों के इलाज का खर्च उठाने का भरोसा दिलाया, इसके बाद लोग शांत होकर वापस लौट गए।

फाजलपुर में भी दो परिवारों के छह लोगों की हालत खराब

कंकरखेड़ा: क्षेत्र के फाजलपुर कालोनी में कुट्टू का आटा खाने से बृहस्पतिवार रात दो परिवारों के छह लोगों की हालत खराब हो गए। अचानक से लोगों को उल्टी व दस्त लगने लगे। इस दौरान कॉलोनी में हाहाकार मच गया। परिजन सभी को लेकर आनन-फानन में अस्पताल की तरफ दौड़े। जहां सभी बीमार लोगों का उपचार चल रहा है। थाना क्षेत्र के गांव फाजलपुर निवासी निशांत ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार रात उसकी मां बबीता पड़ोस की एक दुकान से कुट्टू का आटा लेकर आई थी।

पीड़ित के अनुसार खाना खाते ही उसकी पत्नी नेहा व मां को चक्कर आने लगे थे और उल्टियां शुरू हो गई थी। वहीं, दूसरी ओर पड़ोस में रहने वाला सावन ने बताया कि उसकी मां सुनीता भी पास की एक दुकान से कुट्टू का आटा लेकर आई थी। जिसके खाने से उसके साथ उसकी मां व पिता जगमोहन की भी तबीयत खराब हो गई। पीड़ितों के अनुसार कुट्टू का आटा खाते ही शरीर में कंपन शुरू हो गया। कुछ देर में उल्टी व दस्त लगने शुरू हो गए। जिसके बाद सभी लोग बेहोश हो गए। शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े।

परिवार के अन्य सदस्य एवं पड़ोसी बीमार लोगों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बताया कि कुट्टू का आटा खाने से फूड प्वाइजनिंग हो गई है। महिला बबीता की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल परिजनों में थाने पर तहरीर नहीं दी है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

शेखपुरा में प्रधान परिवार के सात सदस्य बीमार

जानीखुर्द: नवरात्र में दूषित कुट्टू के आटे की खाद्य वस्तुएं खाने से शेखपुरा गांव के प्रधान सहित परिवार के सात सदस्य बीमार हो गए। जिन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूषित कुट्टू के आटे के सेवन से क्षेत्र के शेखपुरा गांव के प्रधान अरुण व उसके परिवार के सात सदस्यों पत्नी अरुणा, हरेंद्र की पत्नी सरिता, शिवम पुत्र बॉबी, अनु पत्नी नरेंद्र, वासु पुत्र नरेंद्र, शिव पुत्र नरेंद्र और नरेंद्र पुत्र रामकुमार आदि को दूषित कुट्टू का आटा खाने से उल्टियां होने लगी।

जानकारी पर परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें दर्शन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि क्षेत्र के कई व्यापारियों द्वारा दूषित कुट्टू का आटा बेचे जाने से खाए हुए व्यंजनों से भक्तों की हालत बिगड़ गई। डीएम दीपक मीणा ने घटना में सीएमओ व खाद्य विभाग को आदेश दिए कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो और दोषियों पर कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img