Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

मेडिकल स्टोरों पर उड़ रही सोशल डिस्टेंस की धज्जियां

  • अधिकारी निरीक्षण कर नहीं ले रहे कोरोना गाइडलाइन का जायजा

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: लॉकडाउन में छूट क्या मिल रही, लोगों द्वारा इस बात का जमकर फायदा उठाया जा रहा है। लॉकडाउन खुलते ही लोगों ने समझ लिया कि कोरोना महामारी खत्म हो गई। बाजार खुलते ही जिस तरह से भीड़ उमड़ रही है, वह चिंता बढ़ाने का काम कर रही है। खासतौर पर मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने वालों की बंपर भीड़ है, जो एक चुनौती देने का काम कर रही है।

मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने वाले लोगों द्वारा जिस तरह से लापरवाही बरती जा रही है, वह चौकानें वाली है। कहने को तो ये लोग मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने आते है, लेकिन भीड़ को देखकर तो यहीं लगता है कि ये साथ में संक्रमण भी लेकर जाते है। इन मेडिकल स्टोर पर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है।

ऊपर से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए बैठे हैं। यदि लोगों द्वारा यह लापरवाही बन्द नहीं कि जाती है तो, यह कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी कि जनपद में फिर से केस बढ़ जाएंगे और मजबूर होकर फिर से कोरोना कर्फ्यू लगाने की नोबत आ सकती है।

मेडिकल स्टोर व बाजार में अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर जायजा नहीं किया जाता है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है या नहीं। अधिकारियों की लापरवाही का लाभ दुकानदार भी खूब उठा रहे है। यह भी उपभोक्ताओं के साथ कोई रोकटोक नहीं करते है। जिसके चलते बंपर भीड़ उमड़ी है और सोशल डिस्टेंस का कोई पालन नहीं किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img