Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

बसों में कोविड-19 के नियमों का करें पालन

  • एआरटीओ ने बस चालकों को किया जागरूक

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कैराना-झिंझाना प्राइवेट बस स्टैंड पर चालक व परिचालक की गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें चालक-परिचालकों एवं ट्रांसपोटर्स को महिला यात्रियों की सुरक्षा एवं कोविड-19 के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

शनिवार को उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के अन्तर्गत शहर के कैराना बस स्टैंड पर चालक व परिचालकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि एआरटीओ मुंशीलाल ने चालकों-परिचालकों को महिला यात्रियों की सुरक्षा एवं कोविड-19 के नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

एआरटीओ ने कहा कि बस में यात्रा करते समय यात्री फेस मास्क अवश्यक लगाएं और परिचालक भी उनको प्रेरित करें। यातायात के नियमों का पालन करने के लिए वाहन चलाते समय ओवर टेकिंग, एयरफोन का प्रयोग न करें। नशे की हालत, नींद या थकान में वाहन नहीं चलाना चाहिए। इस दौरान वाहन चालकों को पम्फलेट का भी वितरित कर गाडियों पर स्टीकर भी लगाए गए।

इस अवसर पर ट्रांसपोर्टर योगेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र चौधरी, बिटटू, संदीप सिंह चौधरी, सुरेंद्र कुमार बंसल, खुर्शीद अहमद आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img