Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

प्रदूषण की रोकथाम को अनुश्रवण सेल का गठन

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने खरीफ मौसम में फसल अवशेष जलाये जाने से उत्पन्न हो रहे प्रदूषण की रोकथाम के लिए जनपद स्तर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में अनुश्रवण सेल का गठन किया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक दिन खरीफ मौसम में फसल अवशेषों के सम्बन्ध में अनुश्रवण कर आवश्यक निर्देश/निर्णय लेकर समुचित प्रभावी कार्रवाई करें।

अखिलेश सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर गठित अनुश्रवण सेल में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, (नगर) सदस्य, जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायतीराज अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी तथा क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी सदस्य, जिला कृषि अधिकारी सदस्य/सचिव नामित किये गये है। उन्होंने बताया कि गठित सेल से संबंधित अभिलेखीय कार्यवाही एवं सेल से संबंधित कार्यों के निर्वहन का दायित्व जिला कृषि अधिकारी सदस्य/सचिव का होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img