Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

पूर्व प्रधान के पुत्र ने पत्नी के साथ मिलकर नौकर को उतारा मौत के घाट

  • नौकर की गर्दन पर चाकू से किए दर्जनों वार
  • जीजा को बचाने आए साले को भी चाकू मारकर किया घायल

जनवाणी संवाददाता |

अमीनगर सराय: थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के गांव हिसावदा में शुक्रवार की रात पूर्व प्रधान के पुत्र ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने नौकर को गर्दन पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान अपने जीजा को बचाने आए साले को भी चाकू मार कर घायल कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति-पत्नी घर से फरार हो गए। मृतक के भाई ने घटना के संबंध में थाना सिंघावली अहीर में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लोनी निवासी सरताज की शादी गांव हिसावदा निवासी शमा परवीन के साथ हुई थी। शादी के बाद सरताज अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहने लगा था और वहां पर गत करीब सात वर्ष से पूर्व प्रधान जितेंद्र मलिक के यहां नौकरी कर रहा था। बताया गया है कि शुक्रवार को शाम डेरी की तरफ काम करने के बाद वह घर पहुंचा तो किसी बात को लेकर पूर्व प्रधान के पुत्र यशपाल मलिक के साथ उसकी कहा सुनीं व मारपीट हो गई।

इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया। बताया गया है कि यश की पत्नी मेरठ रहती है। आरोप है कि मारपीट की घटना के बाद यश ने फोन करके अपनी पत्नी को गांव में बुला लिया। रात्रि करीब एक बजे वह घर पहुंची। आरोप हैकि इसके बाद पति पत्नी ने मिलकर सरताज की गर्दन पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।

जब मृतक का साला फारूख उसे बचाने के लिए आया तो उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद पति पत्नी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सिंघावली अहीर मयफोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घायल को उपचार के लिए सीएचसी पिलाना पर भर्ती कराया। मृतक के भाई महताब ने घटना के संबंध में थाना सिंघावली अहीर में यशपाल मलिक व उसकी पत्नी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img