- दलों और अन्य संगठनों ने किसान मसीहा को किया याद
जनवाणी संवाददाता |
शामली: पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह की 119वीं जयंती पर राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों ने किसान मसीहा का भावपूर्ण स्मरण किया। साथ ही, उनके द्वारा किसान, मजदूर और गरीबों के हित में किए गए कार्यों का गुणगान किया। गुरुवार को नगर के माजरा रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह की जयंती पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन-यज्ञ में रालोद नेताओं ने आहुति दी। उसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह की विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। इसलिए हम सबको उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर अशरफ अली खान, ऋषिराज राझड़, योगेंद्र चेयरमैन, जलालाबाद नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, हरेंद्र ताना, अनवार चौधरी, बाबूराम पंवार, सर्वेश सिंभालका, सनोज टोड़ा मौजूद रहे।
किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर वरिष्ठ राष्ट्रीय लोकदल नेता प्रसन्न चौधरी के कैंप कार्यालय पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके उपरांत उपस्थित वरिष्ठ जनों ने चौधरी साहब के चित्र पर फूलमालाएं चढ़ाकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। फिर, प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में किसान मसीहा चौ. चरणसिंह के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए और उनके बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। पंडित राहुल शर्मा ने हवन कराया। हवन के मुख्य यजमान मिंटू प्रधान कासमपुर रहे।

इस मौके पर मुख्य रूप से विक्रम सिंह भैंसवाल, रालोद जिला उपाध्यक्ष संजीव मास्टर, ब्लॉक अध्यक्ष ओमपाल सिंह, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, ललित कुमार, देवेंद्र सिंह भाज्जू, इसराइल गंगेरू, कंवरपाल सिंह सभासद, तेजपाल सिंह मुखिया, मुन्नू सभासद, कृष्णपाल सिंभालका, वीरपाल कालखंडे, अंकित कुमार, अशोक कुमार, मोहित कुमार, सरदार श्याम सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
किसान मसीहा की जयंती पर हवन-यज्ञ में दी आहुति
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरणसिंह की 119 वीं जयन्ती पर आर्य समाज रीति से हवन-यज्ञ आयोजित किया। जिसमें सैंकड़ों कार्यकतार्ओं की उपस्थिति रही। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं थानाभवन के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रमुख शेर सिंह राणा ने कहा कि उनका जीवन किसानों को समर्पित था, हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मांगेराम प्रधान सिलावर ने कहा कि 2022 में भाजपा को हराना ही चौधरी चरण सिंह का सम्मान होगा। जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आज किसान का अहित हो रहा है तथा अपनी उचित मांग मनवाने के लिए सालों आन्दोलन करना पड़ा। प्रोफेसर सुधीर पंवार ने चौधरी चरण सिंह से जुड़े संस्मरण साझा किए तथा बताया कि उनका पूरा जीवन किसानों एवं समाज के लिए समर्पित रहा।

उन्होंने अन्तरजातीय विवाह को प्रोत्साहित करने एवं संस्थाओं से जातिसूचक शब्द हटाने के लिए प्रयास किए। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब खेती में पूंजीपतियों के विरोध में थे जिसे आज भाजपा लागू करना चाहती है। कार्यक्रकम को उपाध्यक्ष धर्मवीर निर्वाल, सच्चू प्रधान, अनिल चौधरी टिटौली, डा. अहसान राणा, मांगेराम मलिक, राव तफरूज, सत्यपाल कश्यप, प्रदीप सिंभालका, सलेक चन्द ,सुरेन्द्र ताना, बिट्टू प्रधान, संजीव राझड ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर डा. पवन कटारिया, जिलाध्यक्ष पानीपत के नेतृत्व में डा. अंसारी के ब्रहमखेडी माल्हूपुर के सैंकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इधर, चौ. चरणसिंह स्मृति भवन में सपा नेता एवं पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप के नेतृत्व में स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने चौधरी साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वीरसिंह मलिक, विजय मलिक, विजय कौशिक, रिजवान राजा, सुशील पांचाल, नफीस राणा, मंजू सिंह, डा. राजकुमार कश्यप, जबरसिंह, संजीव राठी आदि मौजूद रहे। आर्य जाट महासभा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 119वीं जयंती पर गुरुद्वारा तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप पंवार, महामंत्री सतेंद्र केवल, कोषाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, सरनवीर सिंह, सौरभ चौध्री, ओमपाल सिंह एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर, कांधला में दिल्ली बस स्टैंड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह की प्रतिमा पर डा. विक्रांत जावला, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार समेत अन्य से मार्ल्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

किसान घाट पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 119वीं जयंती पर जनपद के रालोद नेताओं ने दिल्ली किसान घाट पर पहुंच कर स्व. चरण सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शामली जनपद से रालोद नेता पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस, प्रसन्न चौधरी, जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार समेत कई नेता शामिल रहे।
गरीबों को कंबल वितरित
नगर के वीवी इंटर कालेज में रालोद नेता अखिल बंसल के कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रात: हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें बत्तीसा खाप के बाबा शौकिंंद्र सिंह, कालखंडे खाप के बाबा संजय कालखंडे, गठवाला खाप के बाबा राजेंद्र मलिक ने शांति यज्ञ में आहुति दी। रालोद नेता अखिल बंसल ने जरूरतमंद लोगों को रजाई व कंबल वितरित किए। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने चौ. चरणसिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
अधिवक्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
जिला बार एसोसिएशन ने बार भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही, वक्ताओं ने कहा कि चौ. चरणसिंह की एक सुलझे हुए अधिवक्ता भी थे। उन्होंने हमेश किसान, मजदूर और गरीब की बात की। इस अवसर जिला बार एसोसिशन के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार, चंद्रभान सिंह, प्रदीप पंवार, रामकुमार वर्मा, मनोज देशवाल, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
डीसीओ-सचिव ने किया माल्यार्पण
गन्ना समिति शामली परिसर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह और सहकारी गन्ना विकास परिषद के सचिव मनोज कुमार ने चौ. चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया।
किसान यूनियन ने किया स्मरण
किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मकिलक ने चौधरी चरण सिंह पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किसान मसीहा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चौधरी चरणसिंह ने हमेशा किसान-मजदूर को साथ लेकर परिवारवाद, जाति धर्म से ऊपर उठकर कार्य किया। इस अवसर पर चौधरी सवित मलिक, अमित निर्वाल, जयपाल सिंह, ऋषिपाल मलिक, बलदेवगढ, शोएब खान, यामीन चौधरी, संजीव आदि मौजूद रहे।

