Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

चोरी से चलती मिली आटा चक्की, सबमर्सिबल पम्प

  • विद्युत प्रवर्तन दल की छापेमारी में विद्युत चोरी का खुलासा
  • विद्युत चोरी पर लाखों का जुर्माना और मुकदमा कराया दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: विद्युत प्रवर्तन दल एवं विभाग की टीम ने क्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें कई आटा चक्की विद्युत चोरी करते हुए पकड़ी गई। इस संबंध में विद्युत चोरों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाकर मुकदमा दर्ज कराया गया। विद्युत प्रवर्तन दल की छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।

मंगलवार को विद्युत प्रवर्तन दल के प्रभारी अजेंद्र तोमर व उपखंड अधिकारी पंकज राठौर के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान में गांव पिंडोरा में कल्लू पुत्र जोगिंदर के यहां सबमर्सिबल तथा वाजिद पुत्र अयूब, सुशील पुत्र तीरथ निवासी रेडा माजरा, नरेश पुत्र दरियाव निवासी टोडा की आटा चक्की विद्युत चोरी कर चलाई जा रही थी।

प्रवर्तन टीम ने विद्युत चोरी पकड़ ली। इस संबंध में टीम ने विद्युत चोरों पर लाखों रुपये का भारी-भरकम जुमार्ना लगाते हुए विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। टीम की छापामारी से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी पंकज राठौड़ ने बताया कि विद्युत चोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

उन्होंने उपभोक्ताओं से विद्युत चोरी न करने की अपील करते हुए बताया कि चोरी पकड़े जाने पर भारी जुर्माना, विद्युत विच्छेदन व सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होती है इसलिए विद्युत चोरी न करें। टीम में जेई किशोर कुमार, अजय शर्मा आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img