Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 43 शिकायतों में चार का निस्तारण

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में तहसील ऊन के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 43 शिकायती पत्रों में से 04 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को ऊन तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने जिलाधिकारी के समक्ष 43 शिकायती पत्र प्रस्तुत किए, जिनमें से मात्र 04 का मौके पर निस्तारण कर शेष शिकायतों का समय से निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

अवसर पर एसडीएम ऊन निकिता शर्मा, जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

चार शिकायतों किया मौके पर निस्तारण

कैराना: शनिवार तहतहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी श्री शंभू नाथ तिवारी अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष 29 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर 04 शिकायत का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

शामली तहसील में पांच शिकायतों का निस्तारण

शामली तहसील सभागार में एसडीएम विशु राजा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एसडीएम के समक्ष 40 शिकायतें आईं। प्राप्त शिकायतों में से 05 का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img