Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

अवैध कच्ची शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना/कांधला: झिंझाना पुलिस ने शराब तस्करी गिरोह का एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 44 पेटी अवैध देशी शराब, एक पेटी अपमिश्रित शराब, 40 लीटर रेक्टीफाईड, 800 ग्राम यूरिया एवं तस्करी में प्रयुक्त स्कर्पियो गाड़ी बरामद की है। वहीं कांधला पुसिल ने दोनों युवकों के कब्जे से 110 लीटर कच्ची और दो किलो यूरिया बरामद किया है।

झिंझाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक सूचना पर ग्राम चौतरा से 44 पेटी अवैध देशी शराब, एक पेटी अपमिश्रित शराब, 40 लीटर रेक्टीफाईड, 800 ग्राम यूरिया एवं तस्करी में प्रयुक्त स्कर्पियो गाड़ी के साथ एक शरात तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य साथी भागने में कामयाब राहे।

पकडे गए तस्कर ने अपना नाम नौशाद पुत्र कुतबुद्दीन निवासी मुंडीगढी थाना घरोन्डा जिला करनाल हरियाणा बताया है। इसके अलावा हरियाणा से शराब खरीदकर शामली लाकर बेचने वाले एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। झिंझाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाड़ीवाला चौराहा से 27 पेटी अवैध देशी शराब, एक पेटी अपमिश्रित शराब, 36 लीटर रेक्टीफाईड, 700 ग्राम यूरिया एवं तस्करी में प्रयुक्त सेंट्रो कार सहित अजीत सिंह उर्फ जीता निवासी ग्राम चौरा थाना घरौंडा जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसका एक साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने पकडे गए तस्करों को जेल भेज दिया है।

वहीं कांधला पुलिस ने कस्बे के गंगेरू रोड पर स्थित यूनिक इंटर कॉलेज के पास दो युवक बड़ी मात्रा में कच्ची शराब के साथ खड़े है, जो शराब को पंचायत चुनाव में प्रयोग करने के लिए किसी प्रत्याशी को बेचने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों के कब्जे से 110 लीटर कच्ची और दो किलो यूरिया बरामद किया है। आरोपियों ने अपने नाम फिरोज पुत्र नफीस व कासिफ पुत्र ताहिर निवासी मोहल्ला मौलानान कस्बा कांधला बताया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img