- रॉक गोल्ड एकेडमी में कॅरियर कांउसलिंग, एजुकेशन सेनीनार
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: रॉक गोल्ड एकेडमी में कॅरियर काउंसलिंग एवं डिजिटल ऐजूकेशन सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावकों व छात्र-छात्राओं को कॅरियर के टिप्स दिए गए।
रॉक गोल्ड एकेडमी में अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ में विद्यालय के चेयरमैन सुनील गोयल, प्रधानाचार्या दीप्ति जैन, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल व प्रियांक गोयल ने मां सरस्वती के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर अभिषेक वर्मा एवं निकिता नामदेव ने सरस्वती वन्दना की।
कार्यक्रम में ‘एड प्राइम’ के सीईओ एवं फाउंडर रोनक सिंघवी ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से मंच पर संवाद किया। रोनक सिंघवी नें छात्र-छात्राओं को कॅरियर के बारे में बताया कि लक्ष्य से नहीं भटकना चाहिए एवं अपनी रूचि व विषयों के अनुरूप अपने लिए उचित कॅरियर का चयन करें। तेजी से बदलते इस युग में हर समय स्वयं को अपडेट रखें।
‘एड प्राइम’ के ऐजूकेशन एप से रॉकगोल्ड एकेडमी अब पूरी तरह से डिजिटल हो गया है। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए भी यह ऐप बहुत उपयोगी है। विद्यालय के चेयरमैन श्री सुनील गोयल ने सभी छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को समय के साथ साथ चलने के लिए एवं डिजिटल युग में नई-नई तकनीकियों को अपनाने व शिक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एड प्राइम के सेल्स हैड पी- शैलेन्द्र राव, मेनेजर नितिशा गोयल व टीम सपोर्ट रोहिनी चतुर्वेदी भी उपस्थ्ति रही।

