Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

फ्रांस ने भी यात्राओं पर लगाई पाबन्दी, कोविड निगेटिव टेस्ट किये ​अनिवार्य

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: चीन में कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच अब फ्रांस ने भी चीन से आने वालों पर यात्रा पाबंदियां लगा दी हैं। इससे पहले भारत और अमेरिका समेत सात से ज्यादा देश ऐसा ही कदम उठा चुके हैं।

बताया जा रहा है कि अब चीन से फ्रांस पहुंचने वाले यात्रियों को निगेटिव कोविड रिपोर्ट दिखाना होगा। यात्रियों को फ्रांस यात्रा पर रवाना होने से 48 घंटे पहले की कोविड निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है।

फ्रांस के स्वास्थ्य व परिवहन मंत्रालयों द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार चीन से आने वाली सारी उड़ानों सीधी या अन्य देशों से होकर आने वाली के यात्रियों को कोविड टेस्ट रिपोर्ट अपने साथ रखना होगी और मास्क पहनना होगा।

दरअसल, चीन से इटली पहुंचे दो विमानों में 100 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद दुनियाभर के देशों ने एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिया।

फ्रांस सरकार ने नागरिकों को सलाह दी कि

इसके अलावा 1 जनवरी से चीन से फ्रांस पहुंचने वाले कुछ यात्रियों का रेंडम पीसीआर टेस्ट भी किया जाएगा, क्योंकि अभी यह परीक्षण अनिवार्य करने में थोड़ा समय है। फ्रांस सरकार ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि कमजोर इम्युनिटी वाले लोग चीन की गैर-जरूरी यात्रा को फिलहाल टाल दें।

देश में कोरोना बम फट गया

बता दें, चीन में जनविरोध के बाद जीरो कोविड पॉलिसी में ढील दे दी थी। इसके बाद मानो देश में कोरोना बम फट गया। देशभर में रोज लाखों की तादाद में मरीज मिलने लगे और हजारों मौतों की खबर है।

हाल यहां तक बिगड़ गए कि अंत्येष्टि के लिए कतारें लगने लगीं। हालांकि, चीन देश में कोरोना की वास्तविक स्थिति से दुनिया को अवगत नहीं करा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बार फिर चीन से कोरोना के आंकड़े मांगे हैं।

ब्रिटिश सरकार ने एक बयान में कहा

इससे पहले आज ब्रिटेन ने भी घोषणा की कि चीन से आने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले कोविड-19 परीक्षण की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना होगी। ब्रिटिश सरकार ने एक बयान में कहा कि पांच जनवरी से चीन से इंग्लैंड के लिए उड़ान भरने वाले लोगों को COVID-19 की निगेटिव रिपोर्ट पेश करना होगी।

इससे पहले भारत व अमेरिका समेत सात देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा

एएनआई के साथ एक साक्षात्कार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य कर दिया है।

भारत पहुंचने पर यदि इन देशों के किसी भी यात्री में कोविड के लक्षण पाए जाते हैं या वे कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाते हैं तो उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img