Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

उज्जवला योजना में फर्जीवाड़ा, तीन पर मुकदमा

  • कनेक्शन दिलाने के नाम पर ले रहे थे 50-50 रुपये

जनवाणी संवाददाता |

इंचौली: क्षेत्र से एक बड़ा फर्जीवाड़े का एक मामला प्रकाश में आया है। सैनी गांव में उज्जवला योजना के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से 50 रुपये केवाईसी के रूप में ले रहे दो युवकों को रंगेहाथ दबोच लिया गया। मामले में दो युवक और गंगानगर स्थित एक एजेंसी के कर्मचारी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामला इंचौली थाना क्षेत्र का है। गत सात मार्च को कस्बे में उज्जवला योेजना के तहत गैस कनेक्शन दिलाने का बैनर लगाकर दो युवकों ने कैंप लगाया हुआ था। आरोप लगाया गया है कि वह ओम साईं भारत गैस एजेंसी के कर्मचारी बताकर लोगों से जरूरी दस्तावेज सहित प्रत्येक से खुलेआम 50 रुपये वसूली कर रहे थे।

ओम साईं भारत गैस एजेंसी संचालक आकर्ष के अनुसार उन्हें मामले की जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे। जब युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने रौब गालिब करते हुए खुद को सर्वे करने वाला बताया। मामले की जानकारी डायल 112 को दी गई।

जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों सहित ग्रामीणों के इकट्ठा किए गए दस्तावेज भी इंचौली थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम तुषार पुत्र दिनश व आकाश पुत्र बुद्धराम निवासी मटोर जिला गाजियाबाद बताया।

पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों ने बताया कि वह गंगानगर स्थित करन गैस एजेंसी पर काम करते हैं। बताया कि वह करन गैस एजेंसी के कर्मचारी अमित जिंदल के कहने पर सैनी गांव में लोगों से रुपये ले रहे थे। आकर्ष के अनुसार मौके पर युवकों के पास पांच हजार रुपये भी मिले, जो कि उन्होंने लोगों से 50 रुपये लेकर इकट्ठा किए।

आरोप लगाया कि आरोपियों ने आसपास के करीब 18 से 20 गांवों में इस तरह कैंप लगाकर 50 रुपये की वसूली की है। जिससे लाखों रुपये इन्होंने लोगों से इकट्ठा कर लिए हैं। इस मामले में साईं गैस संचालक इंचौली आकर्ष ने शनिवार को इंचौली थाने में मौके से पकड़े गए आरोपी युवक तुषार, आकाश और करन गैस एजेंसी के कर्मचारी अमित जिंदल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img