- नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष पूनम गोयल ने किया उद्घाटन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल निकट बकली फाटक बिजनौर में नारी शक्ति संगठन के द्वारा निशुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष पूनम गोयल ने फीता काटकर किया।
शारदा चौधरी महामंत्री नारी शक्ति संगठन ने पूनम गोयल का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस शिविर में नारायण डेंटल केयर, गणपति मंदिर के पास करबला रोड नई बस्ती के सुप्रसिद्ध दंत विशेषज्ञ डा. अखिलेश कुमार व डा. शिप्रा जैन ने नि:शुल्क दंत परीक्षण व नि:शुल्क दवाई वितरण कर शिविर का सफल बनाया।
शारदा चौधरी महामंत्री ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का आहवान करते हुए डा. शिप्रा जैन को नारी शक्ति का प्रतीक बताया। बुखारा, बकली, नई बस्ती, बख्शी वाला, लडापुरा, चाहशीरी, काशी राम कालोनी के लोगों को निशुल्क दंत परीक्षण शिविर का लाभ मिला।
इस अवसर पर गार्गी अग्रवाल, मधु, मीना त्यागी, पूनम सैनी, मानदेवी शर्मा, नीता शर्मा, मीनू चौधरी, डा. शाहिस्ता नेगी, देवेंद्र मलिक, आशीष शर्मा, चौधरी राजवीर सिंह, मुकल जैन, मनोज आर्य आदि ने सहयोग किया।

