Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

केएमसी हास्पिटल में लगा नि:शुल्क फिजियोथैरेपी शिविर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बागपत रोड पर स्थित केएमसी हास्पिटल में निःशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर लगाया गया। इसका संचालन फिजियोथेरेपिस्ट डा. रजनी यादव व उनकी टीम ने किया। इस दौरान पंजीकृत मरीजों की हड्डियों में कैल्सियम की जॉच, शारीरिक कार्यक्षमता, सभी प्रकार के हड्डी, जोड़ों नसों व मांसपेशियों के दर्द व ब्लड शुगर की जाँच अत्याधुनिक मशीनों से की गई।

बता दें कि उक्त हेल्थ कैम्प में 76 मरीजों को पंजीकृत किया गया था। सभी मरीजों को दर्द जैसी समस्या से निजात पाने के उपाय व व्यायाम द्वारा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उचित परामर्श दिया गया।

डा. रजनी ने बताया कि दर्द एक ऐसी समस्या है जिससे सभी लोग परिचित है तथा अधिकतर लोग दर्द का अहसास महसूस कर चुके है। प्रत्येक व्यक्ति दर्द होने पर परेशान हो जाता है, उनका दैनिक जीवन, सामाजिक जीवन, व्यवसायिक जीवन आदि सभी पर दर्द का असर पड़ता हैं। इसलिए दर्द होने पर इससे तुरन्त आराम पाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाता है।

कभी-कभी तो दर्द इतना भयंकर होता है कि व्यक्ति रोता चिल्लाता है, उसका जीवन बहुत अधिक परेशानी युक्त हो जाता है। इन्हीं सब समस्याओं से निजात पाने व उनके समाधान के लिए डा. रजनी व उनकी टीम द्वारा सभी को उचित व्यायाम व अपने दैनिक जीवन को सुचारु रुप से चलाने के उपाय सुझाये। सभी मरीज अपना परीक्षण कराकर बहुत ही सन्तुष्ट थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img