Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Dussehra 2025: रामलीला से रावण दहन तक, ऐसे मनाया बॉलीवुड ने विजयादशमी का पर्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारतीय सिनेमा में त्योहारों का जश्न हमेशा बड़े ही भव्य और रंगीन अंदाज़ में पेश किया जाता है। दशहरा, जो असत्य पर सत्य की विजय और अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है, कई फिल्मों में अपनी झलक छोड़ चुका है। खासकर भगवान राम और रावण के युद्ध या रामलीला के दृश्य फिल्मों को न केवल सांस्कृतिक गहराई देते है।

दिल्ली 6

राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में साल 2009 में ‘दिल्ली 6’ फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सोनम कपूर और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म दिल्ली के चांदनी चौक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसकी कहानी रामलीला और दशहरे की थीम से जुड़ी है, जिसमें इंसान के भीतर छिपे डर, अच्छाई और बुराई को पहचानने की बात की गई है। इस फिल्म में राम और रावण दोनों की झलक देखने को मिली है।

कहानी

विद्या बालन अभिनीत फिल्म ‘कहानी’ साल 2012 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया था। यह फिल्म बुराई पर अच्छाई के संघर्ष को दिखाती है। वहीं फिल्म में दशहरे के पर्व को बेहद प्रभावशाली और संदेशपूर्ण तरीके से दिखाया गया है। इस फिल्म का सबसे खतरनाक मोड़ क्लाइमैक्स सीन में आता है, जब अभिनेत्री दशहरे की भीड़ के बीच अपने पति को खत्म कर न्याय का प्रतीक बनती हैं। यह फिल्म नारीशक्ति को भी दिखाती है।

ड्रीम गर्ल

आयुष्मान खुराना की इस फिल्म की शुरुआत रामलीला के मंचन से होती है, जिसमें अभिनेता सीता के किरदार में नजर आते हैं। इसके अलावा फिल्म में दशहरा का भी दृश्य दिखाया गया है। साथ ही फिल्म में सामाजिक संदेश देने का प्रयास किया गया है कि लोग दुनिया में कितने अकेले हैं और वो किसी से सार्थक प्रेम नहीं कर पाते। यह फिल्म 2019 में आई थी, जिसका निर्देशन राज शाण्डिल्य ने किया था।

मरजावां

मिलाप जावेरी के निर्देशन में साल 2019 में ‘मरजावां’ रिलीज हुई थी। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा का अलग ही अंदाज देखने को मिला था। इस फिल्म में रावण दहन के सीन को दिखाया गया है। फिल्म में विलेन की भूमिका में रितेश देशमुख हैं, जिन्हें रावण के रूप प्रदर्शित किया गया है। यह फिल्म बुराई पर अच्छाई की जीत को दिखाती है।

नौटंकी साला

रोहन सिप्पी के निर्देशन में 2013 में रॉम-कॉम फिल्म ‘नौटंकी साला’ आई थी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और कुणाल रॉय कपूर अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में आयुष्मान ने आरपी यानी राम परमार का किरदार निभाया है, जो एक नाटक मंडली से जुड़ा हुआ है। फिल्म के कई दृश्यों में रामलीला के मंचन को भी दर्शाया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img