Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

International Yoga Day: शिल्पा शेट्टी से दिशा पाटनी तक, इन बॉलीवुड हसीनाओं के फिटनेस सीक्रेट का नाम है योग

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। हर साल 21 जून को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाती है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। योग न सिर्फ एक व्यायाम है, बल्कि यह जीवनशैली, अनुशासन और आंतरिक संतुलन का प्रतीक भी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेज़ हैं, जिन्होंने योग को अपनी फिटनेस और ग्लोइंग लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बना लिया है। इन सितारों के लिए योग सिर्फ वर्कआउट नहीं, बल्कि आत्मशांति और ऊर्जा का स्रोत है। आइए, इस योग दिवस पर जानें उन ग्लैमरस हसीनाओं के बारे में, जो योग के ज़रिए खुद को रखती हैं फिट और खूबसूरत।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की हसीनाओं की बात होती है, तो इस कड़ी में सबसे पहले नंबर पर नाम आता है शिल्पा शेट्टी का। इन्हें अक्सर योग करते हुए देखा जाता है, जिसका असर इनकी फिटनेस पर दिखता है। 50 वर्ष की उम्र में भी एक्ट्रेस कई युवा अभिनेत्रियों को हेल्थ के मामले में टक्कर देती हुईं नजर आती हैं। दो बच्चों के बावजूद उनकी ये फिटनेस कमाल की बात है।

मलाइका अरोड़ा

51 की उम्र में भी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की फिटनेस देखने लायक है। एक्ट्रेस को अक्सर जिम और योगा करते हुए देखा जाता है। उनके लिए उम्र महज एक नंबर बन गया है, जो कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

रकुल प्रीत सिंह

इसी कड़ी में रकुल प्रीत सिंह का भी नाम शामिल है, जिनकी फिटनेस का राज योगा है। 34 वर्षीय अभिनेत्री अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखती हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक फिट एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाता है, जिनकी खूबसूरती भी लोगों को दीवाना बनाती है।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में एटली की फिल्म से सिनेमाई दुनिया में फिर से वापसी कर रही हैं। बच्चे को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस ने अपने आप को बिल्कुल फिट रखा है और फिर से बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। उन्हें भी योग का सहारा लेते हुए देखा जाता है।

करीना कपूर खान

करीना कपूर भी अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखती हैं। दो बच्चों के बाद भी अभिनेत्री ने अपनी फिटनेस को काफी मेंटेन रखा है। इसके लिए एक्ट्रेस को योगा करते हुए देखा जाता है।

दिशा पाटनी

इस कड़ी में दिशा पाटनी का भी नाम शामिल हैं, जो फिटनेस फ्रीक हैं। उन्हें भी अपनी सेहत को लेकर जिम और योगा करते हुए देखा जाता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को पश्चिम बंगाल से आया फोन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी...

पश्चिम एशिया संकट: DGCA का अलर्ट, एयरलाइंस को खाड़ी हवाई क्षेत्र से बचने के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में गहराते संघर्ष...
spot_imgspot_img