Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

नेपाल बॉर्डर से सटे मदरसों के फंडिंग की होगी जांच: धर्मपाल सिंह

  • उच्च स्तरीय चार जांच टीमें गठित कर 13 जुलाई तक मांगी गई रिपोर्ट

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने नेपाल बॉर्डर से सटे मदरसों में जकात के पैसों से हुई फंडिंग की जांच के लिए आदेश दिए हैं। इसके लिए बकायदा उच्चस्तरीय टीम भी गठित की गई है जो 13 जुलाई को अपनी रिपोर्ट शासन को प्रेषित करेगी। बुधवार को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुरुआती मदरसा रिपोर्ट के आधार पर आई शिकायतों का संज्ञान लेते हुए शासन स्तर पर चार उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाकर जकात या चंदे से चल रहे नेपाल बॉर्डर से सटे मदरसों की जांच कराने के निर्देश देने की बात मीडिया के साथ साझा की।

इस दौरान उन्होंने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट में नेपाल बॉर्डर से सटे कुछ मदरसों की जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि उन इलाकों में जकात या चंदे के रुपयों की मदरसों में फंडिंग की गई थी। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी बात निकल कर आई थी कि उन इलाकों में आर्थिक रूप से समृद्ध लोगों की भारी कमी है, जो इस तरीके से फंडिंग कर सकते हैं।

जिसके बाद से ही शासन ने बाहरी विदेशी फंडिंग की भी गुंजाइश जताते हुए उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाने का निर्णय लिया था। शासन स्तर पर अपर निदेशक स्तर के नेतृत्व में चार जांच टीमें बनाई गई हैं। जो 13 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट शासन को देगी जिसके बाद उस रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्यवाही होगी। हालांकि रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रेषित करने के बाद ही आगे के निर्णय लिए जाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img