Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

चलती कार में 6 वर्षीय मासूम से सामूहिक दुष्कर्म

  • गंगनहर पटरी के पास मां-बेटी को छोड़कर फरार आरोपी

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: पिरान कलियर निवासी एक महिला की छह वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला अपनी बेटी के साथ देर रात कलियर से रुड़की आ रही थी, जिसके लिए उसने एक कार सवार से लिफ्ट मांगी थी। आरोप है कि रास्ते मे ही चलती कार में बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और आरोपी गंगनहर पटरी के पास उन्हें छोड़कर फरार हो गए।

वहीं, किसी तरह महिला रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पहुंची और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने रात-भर आरोपियों की तलाश की. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला, लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चल सका है। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उधर, बच्ची की हालत गम्भीर होने के चलते उसे उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चिंटू जी का नाम अब बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होगा, कपूर परिवार ने लिया सख्त कदम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img