Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

नौकरी दिलाने के नाम पर गाजियाबाद ले जाकर युवती से गैंगरेप

  • एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जनवाणी संवाददाता |

बड़गांव: नौकरी दिलाने के बहाने गांव के ही दो युवक एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गये। गाजियाबाद में उसके साथ पांच से छह युवकों ने गैंगरेप किया। परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने लड़की को गाजियाबाद से बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने 164 के बयान दर्ज कराने के बाद लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की को गांव के ही दो युवक नौकरी दिलाने के बहाने गाजियाबाद ले गये। आरोप है कि वहां पांच से छह युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। परिवार के लोगों ने आसपास तलाश के बाद गांव के ही दो युवकों पर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गाजियाबाद के लिंक रोड थाना से लड़की को बरामद किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि लड़की बालिग है, जिसके 164 के बयान कराये गये हैं। बयानों के अनुसार तीन आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपी राहुल पुत्र उमेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लड़की के बयानों के आधार पर बताये गये स्थान के साथ पूरे मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img